बिहार विधानसभा सत्र: एनडीए नेताओं ने दिया जनता को भरोसा- ‘विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे’

Patna, 1 दिसंबर . 18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र Monday से शुरू हो चुका है. इसी बीच, सत्तापक्ष के नेताओं ने बिहार की जनता को भरोसा दिया है कि तेजी के साथ विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे.

बिहार Government में मंत्री नितिन नबीन ने से बातचीत में कहा कि नई Government के गठन और पहले विधानसभा सत्र के लिए सभी को मेरी शुभकामनाएं हैं. हमें जनता ने बहुमत दिया है. इससे दोगुनी ताकत से हम विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे. जनता के बीच रहकर सेवा भाव से काम करेंगे.

इस दौरान सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले उन्होंने अपील की कि विपक्ष के साथियों को पहले दिन सहयोग का वातावरण बनाना चाहिए.

वहीं, गायघाट से जदयू विधायक कोमल सिंह ने कहा, “विरोध करना विपक्ष का काम है और वे कोई भी मुद्दा उठाएंगे. लेकिन पूरा बिहार जानता है कि महिलाओं को मजबूत बनाने का काम एनडीए Government ने किया है. आज महिलाएं बिना किसी डर के सड़कों पर आजादी से घूमती हैं. यह Chief Minister नीतीश कुमार की देन है. महिलाओं का भरोसा जीतना एनडीए Government का काम है. इसलिए बिहार की महिलाएं और युवा Chief Minister नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी रहेंगे.”

झंझारपुर से भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा कि सभी विधायकों का सदन में पहला दिन है. सभी को शुभकामनाएं और बधाई है. जिस काम के लिए जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है, वे उसे पूरा करें.

इस अवसर पर बिहार Government में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा खान ने Chief Minister नीतीश कुमार का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि Chief Minister नीतीश कुमार ने बिहार में विकास किया और उसी विकास के कारण हम जीतकर आए हैं. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हमने बिहार को आगे बढ़ाने के लिए विकास कार्य किए हैं. विकास के मामले में बिहार को देश का प्रथम राज्य बनाने की कोशिश होगी.

मोहम्मद जमा खान ने यह भी दावा किया है कि विपक्ष के कई विधायक संपर्क में हैं और बातचीत जारी है. उन्होंने कहा, “विपक्ष के विधायक इसलिए टूटेंगे कि एनडीए ने काम किया है. विकास के नाम पर वह लोग एनडीए के साथ आ रहे हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment