
New Delhi, 4 मई . पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिले जनादेश को लेकर Prime Minister Narendra Modi ने New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. Prime Minister मोदी का भाषण सुनने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और वरिष्ठ नेता पहुंचे थे. इस मौके पर Union Minister अश्विनी वैष्णव ने कहा, “यह भरोसे की जीत है. पूरा विश्वास है.”
BJP MP रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं था. बंगाल की जनता बदलाव के लिए दृढ़ संकल्पित थी. जिस तरह का दमन, अहंकार, तानाशाही, लूट, हिंसा और गुंडागर्दी हुई, वहां की जनता ने Prime Minister मोदी के साथ खड़े होकर बदलाव लाया है. हम पूरे बंगाल के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, “घुसपैठ बंगाल के लिए एक बहुत बड़ा मुद्दा है. घुसपैठिए, महिलाओं की सुरक्षा, बाल विकास, और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं. हर कदम पर समस्याएं हैं. इन समस्याओं से त्रस्त होकर जनता ने भाजपा को चुना है.”
मीनाक्षी लेखी ने कहा, “एग्जिट पोल कुछ हद तक उन लोगों की राय से मिलता जुलता है, जिन्होंने अपना वोट डाला है.”
असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर एक भाजपा समर्थक ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. हमारे लोग आपको बता रहे हैं कि वे बहुत खुश हैं. मुझे लगता है कि बदलाव हमेशा रहेगा. पीएम मोदी हमेशा हर जगह रहेंगे. मोदी हैं तो मुमकिन है.”
भाजपा महिला कार्यकर्ता ने कहा, “हम कोलकाता और पश्चिम बंगाल की जीत का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. भाजपा की जीत पर हमारी खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती. हम पिछले 15 सालों से भाजपा को ही चाहते थे.”
कार्यक्रम में पहुंची एक महिला ने कहा, “पश्चिम बंगाल में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन हुआ. इसी विरोध प्रदर्शन के परिणामस्वरूप ममता बनर्जी सत्ता से हट गईं. यही होना था और यही हुआ.”
भाजपा महिला कार्यकर्ता ने कहा, “बंगाल पूरी तरह भगवा रंग में रंग गया है. हम बहुत खुश हैं. दिल्ली के सभी निवासी, पूरा India और पूरा पश्चिम बंगाल बहुत खुश हैं.”
एक अन्य महिला ने कहा, “Government बनने से मैं बहुत खुश हूं. यहां हमारे Prime Minister और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी को भोज के लिए आमंत्रित किया है.
–
ओपी/डीकेपी