
New Delhi, 16 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की सुबह के खास पल को शेयर किया है. पीएम मोदी अपने आवास पर गायों को चारा और मोर को दाना खिलाने के बाद लालकिले के लिए निकले थे.
Prime Minister मोदी ने Sunday दोपहर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वे अपने Governmentी आवास पर मोरों और पुंगनूर गायों के साथ नजर आए. उन्हें 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने Governmentी आवास पर रखी देसी और छोटे आकार की गायों को खाना खिलाते और प्यार से सहलाते हुए देखा गया. फिर अपने हाथों से मोरों को दाने खिलाए.
उन्होंने बताया कि गायों और मोरों को शायद यह एहसास हो गया था कि वे लाल किले पर होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए जल्दी निकलेंगे. इसलिए, राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले ही वे उनसे मिलने आ गए.
पीएम ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हर सुबह अपने ‘दोस्तों’ को खाना खिलाना मेरी दैनिक दिनचर्या है. कल सुबह (15 अगस्त को), उन्हें किसी तरह एहसास हो गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था, तो वे मुझसे मिलने आ गए. हमेशा की तरह यह खास रहा.”
गौरतलब है कि Prime Minister को उनके आवास के लॉन में सुबह की सैर और व्यायाम के दौरान अक्सर मोरों के साथ देखा जाता रहा है. Prime Minister अपने Governmentी आवास पर दुर्लभ, देसी और छोटे आकार की गायों को भी रखते हैं. इन मुलाकातों ने पहले भी लोगों का काफी ध्यान खींचा है और अक्सर social media प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई हैं.
पीएम मोदी के साथ इन मुलाकातों में जिस नस्ल का जिक्र हुआ है, उनमें आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की छोटे आकार की गायें शामिल हैं. इस नस्ल को दुनिया की सबसे छोटी गायों की नस्लों में से एक माना जाता है. इन गायों की ऊंचाई सिर्फ 70 से 90 सेंटीमीटर के आसपास होती है.
–
डीसीएच/