अपराधियों में डर जरूरी, झारखंड में भी सख्त कानून-व्यवस्था वाली सरकार चाहिए : संजय सेठ

रांची, 8 जुलाई . केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने पश्चिम बंगाल के बारुईपुर दुष्कर्म एवं हत्या मामले के एक आरोपी के Police मुठभेड़ में मारे जाने की घटना पर Wednesday को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय होना जरूरी है. जो अपराध करता है, उसे यह संदेश मिलना चाहिए कि वह सजा से बच नहीं सकता और मजबूत कानून-व्यवस्था ही आम नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है.

रांची में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय सेठ ने कहा, “अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से समाज में सुरक्षा का माहौल बनता है.” उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के कारण अपराध करने से पहले लोग कई बार सोचते हैं. पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि आम लोग सुरक्षित रह सकें और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

उन्होंने कहा, “Jharkhand में भी ऐसी Government और ऐसी कानून-व्यवस्था की जरूरत है, जहां अपराधियों से बिना किसी नरमी के निपटा जाए. नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना किसी भी Government की प्राथमिक जिम्मेदारी है.”

इस दौरान संजय सेठ ने Jharkhand Government द्वारा आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “राज्य में निवेश बढ़ना आवश्यक है, क्योंकि इससे उद्योगों का विस्तार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. हालांकि, निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ राज्य Government को कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए.”

उन्होंने रांची में Police कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की मांग दोहराते हुए कहा, “भाजपा लंबे समय से इसकी पैरवी कर रही है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. तेजी से बढ़ते शहर में आधुनिक Police व्यवस्था समय की आवश्यकता है.”

संजय सेठ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित हातमा बस्ती में करीब 34 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का शिलान्यास किया गया. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रांची की महापौर रोशनी खलखो सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया कि सांसद निधि से रातू रोड स्थित ओटीसी ग्राउंड के पास एक आधुनिक ‘ट्रैफिक Police पोस्ट’ का निर्माण कराया गया है, जिसका उद्घाटन विधायक नवीन जायसवाल और महापौर रोशनी खलखो के साथ किया गया. उन्होंने कहा कि यह सुविधा ट्रैफिक Policeकर्मियों को धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम से सुरक्षा प्रदान करेगी तथा उन्हें बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराएगी. जनसेवा में लगे Policeकर्मियों की कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment