एफसीआरए हमारा आंतर‍िक मामला, बाहरी ट‍िप्‍पणी स्‍वीकर नहीं : व‍िदेश मंत्रालय

नई द‍िल्‍ली, 7 अगस्त . India ने ‘फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट अमेंडमेंट बिल (एफसीआरए)’ पर Friday को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कुछ वर्गों की टिप्पणियों को खारिज कर दिया, जिनमें एक अमेरिकी सांसद भी शामिल हैं. India ने कहा कि देश से जुड़े विधायी मामले हमारे आंतरिक विषय हैं और इन पर निर्णय India की संसद की ओर से लिए जाते हैं.

Friday को New Delhi में आयोजित विदेश मंत्रालय (एमईए) की नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिका सहित कई देश विदेशी धन के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाते हैं. उन्होंने मीडिया के सवाल के जवाब में कहा, “हमने इन टिप्पणियों को देखा है. India से जुड़े विधायी मामले हमारे आंतरिक विषय हैं, जिन पर निर्णय हमारे देश की संसद की ओर से लिए जाते हैं. मैं कहना चाहूंगा कि अमेरिका सहित कई देश विदेशी धन के प्रवाह को नियंत्रित करते हैं.”

हाल ही में अमेरिकी सांसद राइली मूर ने India में विदेशी चंदे और दान से जुड़े कानूनों में प्रस्तावित संशोधनों पर टिप्पणी की थी. केंद्र Government संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान Lok Sabha में एफसीआरए संशोधन विधेयक पेश कर सकती है.

Government के 22 जुलाई को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वैश्विक वित्तीय नेटवर्क, डिजिटल लेनदेन और सीमा-पार फंडिंग व्यवस्थाओं के तेजी से बढ़ने से वित्तीय पारदर्शिता, विदेशी प्रभाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा से जुड़ी नई चुनौतियां सामने आई हैं. इसी कारण कई लोकतांत्रिक देशों में विदेशी धन के प्रवाह को नियंत्रित करना सुशासन का एक सामान्य और स्वीकार्य हिस्सा बन गया है.

Government का कहना है कि एफसीआरए को इसी व्यापक अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में समझा जाना चाहिए. यह कानून वैध और वास्तविक सामाजिक या परोपकारी गतिविधियों को रोकने के लिए नहीं है. बल्कि इसका उद्देश्य ऐसा कानूनी ढांचा उपलब्ध कराना है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग जारी रह सके और विदेशी योगदान भारतीय कानूनों के अनुसार प्राप्त, उपयोग और दर्ज किए जा सकें.

एफसीआरए वह कानून है जो यह तय करता है कि India के व्यक्ति, संगठन, गैर-Governmentी संस्थाएं (एनजीओ), ट्रस्ट और कंपनियां विदेशों से मिलने वाले धन, प्रतिभूतियों या अन्य वस्तुओं को किस तरह प्राप्त और उपयोग कर सकती हैं. इसका संचालन गृह मंत्रालय करता है.

एफसीआरए तीन मुख्य काम करता है. यह तय करता है कि कौन विदेशी योगदान स्वीकार कर सकता है और किन शर्तों पर. यह निर्धारित करता है कि उस धनराशि को कैसे प्राप्त किया जाए, उसका हिसाब-किताब कैसे रखा जाए और उसकी रिपोर्ट कैसे दी जाए. यह कुछ सीमित और स्पष्ट रूप से परिभाषित विदेशी फंड से चलने वाली गतिविधियों पर रोक लगाता है, जो India की संप्रभुता, सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं.

Government के अनुसार, कनाडा ने वर्ष 2024 में फॉरेन इन्फ्लुएंस ट्रांसपेरेंसी एंड अकाउंटेबिलिटी एक्ट लागू किया था. उसके प्रस्तावना भाग में कहा गया है कि कनाडा और उसके सहयोगी देशों के बीच यह समझ बढ़ रही है कि विदेशी हस्तक्षेप को कम करने के लिए ऐसे रजिस्ट्रेशन तंत्र आवश्यक हैं. India 1976 से इसी तरह का ढांचा बनाए हुए है.

इसी तरह, अमेरिका, जिसने इस प्रकार के मॉडल की शुरुआत की थी, ने 2025 में 87 वर्ष पुरानी फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (फारा) को ज्यादा सख्ती से लागू करने के लिए संघीय एजेंसियों को निर्देश दिए थे.

यूरोपीय संघ का प्रस्ताव भी एक यूरोबैरोमीटर सर्वेक्षण के बाद आया था, जिसमें 81 प्रतिशत यूरोपीय नागरिकों ने गुप्त विदेशी हस्तक्षेप को एक गंभीर समस्या बताया था. वहीं, यूनाइटेड किंगडम की फॉरेन इन्फ्लुएंस रजिस्ट्रेशन स्कीम, जो राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 2023 का हिस्सा है, एक जुलाई 2025 से लागू हुई.

India Government का कहना है कि एफसीआरए दुनिया के कई देशों में मौजूद इसी तरह के कानूनी ढांचों के अनुरूप है. इनमें से कई देशों ने हाल के वर्षों में विदेशी प्रभाव से जुड़े कानून बनाए हैं या उन्हें और मजबूत किया है. अधिक पारदर्शिता की दिशा में यह रुझान लोकतांत्रिक देशों के बीच एक व्यापक सहमति को दर्शाता है.

Government के मुताबिक, “दुनिया की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं अब यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि यदि विदेशी धन, निर्देश या संस्थागत संबंध घरेलू सार्वजनिक प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकते हैं, तो उनमें पारदर्शिता हो. साथ ही, जानकारी छिपाने या नियमों का पालन न करने पर दंड का प्रावधान भी हो.”

विदेश सचिव की श्रीलंका यात्रा के सवाल पर प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा क‍ि इस यात्रा में विकास सहयोग से जुड़े विषयों, मछुआरों से जुड़े मुद्दे, विभिन्न विकास परियोजनाओं और चक्रवात ‘दितवाह’ के बाद शुरू किए गए नए कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई. विदेश सचिव ने यात्रा के दौरान श्रीलंका के सर्वोच्च नेतृत्व से मुलाकात की. इस दौरान श्रीलंका के President और Prime Minister से भी भेंट की. इसके साथ ही उन्‍होंने श्रीलंका के विदेश मंत्री और अपने समकक्ष, यानी श्रीलंका के विदेश सचिव के साथ भी बैठक की. इन बैठकों में दोनों पक्षों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment