कानपुर के नौबस्ता में पिता ने की 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या

Kanpur, 19 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के Kanpur से Sunday सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने खुद अपनी दो जुड़वां नाबालिग बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी. दोनों बच्चियों की उम्र करीब 11 साल बताई जा रही है. मामला नौबस्ता इलाके में स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट का है.

Police के मुताबिक, तड़के करीब साढ़े चार बजे यूपी 112 के जरिए इस घटना की सूचना मिली. बताया गया कि थाना नौबस्ता क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही Police के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

जब Police टीम घर के अंदर पहुंची तो दोनों बच्चियों के शव पड़े मिले. मौके पर ही आरोपी पिता भी मौजूद था, जिसे Police ने गिरफ्तार कर लिया. Police उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए. Police का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण और समय को लेकर और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

Police अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इलाके में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर आसपास Police की निगरानी बढ़ा दी गई है. साथ ही पड़ोसियों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment