जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें चार गुना मुआवजा मिलेगा : गोविंद सिंह राजपूत

गुना, 11 मई . Madhya Pradesh Government के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि Sunday का दिन गुना के लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन था. यहां करीब 1 हजार करोड़ रुपए की सौगात मिली है. यह सब Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया और Chief Minister मोहन यादव के विशेष प्रयासों से संभव हो पाया.

बता दें कि Madhya Pradesh के गुना जिले के लिए 10 मई का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. जिले को 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बड़ी औद्योगिक सौगात मिली, जिससे क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है.

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से कहा कि गुना के लिए यह बहुत बड़ा दिन है. उन्होंने बताया कि उद्योगपति गौतम अदाणी खुद कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने इस परियोजना को मंजूरी दी. गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इस परियोजना से करीब 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

गुना के मावन क्षेत्र में Sunday को अदाणी ग्रुप द्वारा लगभग 1059 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली अंबुजा सीमेंट्स फैक्ट्री की नींव रखी गई. Government का मानना है कि यह प्लांट ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत करेगा और इलाके की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देगा.

इस मौके पर Chief Minister मोहन यादव ने 130 करोड़ रुपए की लागत वाले 144 अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया. इनमें सड़कें, उपस्वास्थ्य केंद्र और स्कूल जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं.

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि फैक्ट्री के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें चार गुना मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसानों को इतनी बड़ी दर पर मुआवजा मिलेगा. उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh Government किसानों की Government है और राज्य में कोई भी किसान दुखी नहीं रहेगा.

Madhya Pradesh Government के मंत्री ने गेहूं उपार्जन को लेकर भी Government की उपलब्धियां गिनाईं. गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्र Government से प्रदेश को पहले 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का कोटा मिला था, लेकिन Chief Minister और Madhya Pradesh Government के प्रयासों से यह बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हो गया. उन्होंने कहा कि Government पर्याप्त मात्रा में गेहूं खरीद रही है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment