
गाजीपुर, 13 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी कर दी. उन्होंने गुवाहाटी से इस किस्त को जारी किया. इस किस्त के तहत देशभर के 9.3 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे भेजी गई.
किस्त जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के लाभार्थी किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली. किसान सम्मान निधि को लेकर किसान काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे. किसानों का कहना है कि इस राशि के मिलने के बाद वे खेती के लिए बीज और सिंचाई से जुड़े खर्चों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं और यह योजना किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है.
गाजीपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. उन्होंने कहा कि Prime Minister द्वारा किसानों को दी जा रही यह सम्मान निधि उनके लिए बहुत उपयोगी है. उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय किसानों के लिए भले ही यह राशि छोटी लगे, लेकिन उनके लिए यह काफी मददगार साबित होती है.
किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों ने अपनी खुशी समाचार एजेंसी से साझा की. किसान अंजू चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र Government की इस योजना से किसानों को काफी सहूलियत मिलती है. योजना के तहत मिलने वाले पैसों का उपयोग किसान खाद और बीज खरीदने में करते हैं. उन्होंने बताया कि किस्त जारी होने के बाद देशभर के किसान Prime Minister Narendra Modi को बधाई दे रहे हैं, हालांकि जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे परेशान हैं. विभाग द्वारा उनका पंजीयन कराया जा रहा है.
किसान विद्यानाथ चौबे ने बताया कि जिन किसानों ने फार्मर पंजीयन कराया है, उन्हें इस योजना का लाभ मिला है. इस राशि से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलती है और समय पर फसलों के लिए खाद और बीज उपलब्ध हो जाता है.
एफपीओ संचालक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि यह राशि भले ही छोटी हो, लेकिन इससे किसानों को समय पर खाद, बीज और सिंचाई की व्यवस्था करने में मदद मिल जाती है. धान की बोआई से पहले अगर दो हजार रुपये मिल जाते हैं तो किसान समय पर बीज खरीद पाते हैं.
उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने बताया कि जनपद गाजीपुर में 4 लाख 18 हजार से अधिक किसानों को पीएम-किसान की 22वीं किस्त प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत से अब तक किसानों को जो धनराशि मिली है, उसकी कल्पना एक सामान्य किसान पहले नहीं कर सकता था. इससे किसान खेती की तत्काल जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं.
नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने 22वीं किस्त जारी होने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में किसानों के खाते में सीधे पैसा पहुंच रहा है, जिससे उन्हें पारदर्शी तरीके से लाभ मिल रहा है.
दूसरी तरफ Gujarat के गांधीनगर के किसानों ने भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने पर खुशी जताई. उन्होंने से बात करते हुए बताया, केंद्र Government विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है. Government ने हमें 60,000 रुपए सहायता राशि दी है. Government हमें सब्सिडी दे रही है. हमें जो भी Governmentी मदद मिल रही है, उसके लिए Prime Minister और Chief Minister का बहुत-बहुत धन्यवाद.
उल्लेखनीय है कि पीएम-किसान योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपए की सहायता दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है. Government का मानना है कि समय पर मिलने वाली यह राशि किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है.
–
एएसएच/एमएस