
छिंदवाड़ा, 2 अगस्त . केंद्र Government ने Prime Minister किसान सम्मान निधि योजना की अवधि वर्ष 2031 तक बढ़ाने का फैसला किया है. इस निर्णय से देशभर के करोड़ों किसानों को राहत मिलेगी. Madhya Pradesh के छिंदवाड़ा जिले के किसानों ने भी Government के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खेती-किसानी को आर्थिक मजबूती मिलेगी और छोटे किसानों का भरोसा बढ़ेगा.
Prime Minister किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है. अब Government की ओर से योजना की अवधि 2031 तक बढ़ाने के फैसले को किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. छिंदवाड़ा जिले के किसानों का कहना है कि यह राशि खेती के दौरान बीज, खाद और अन्य जरूरी खर्चों में काफी मददगार साबित होती है.
किसान बसंत पटेल ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “Government की ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ योजना को 5 साल के लिए बढ़ाने पर हमें खुशी है. यह योजना किसानों के लिए काफी लाभदायक है. हम Narendra Modi Government का धन्यवाद करते हैं.”
किसान ललित सिंह ने कहा, “मुझे समाचार के माध्यम से योजना को बढ़ाए जाने की जानकारी मिली थी. यह किसानों के लिए खुशी का विषय है. छोटे किसानों को इस योजना का प्राप्त लाभ मिलता है. इसके लिए मैं सभी किसान भाइयों की ओर से Prime Minister मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं.”
एक अन्य किसान संदीप चौधरी ने कहा, “यह पूरे India देश के किसानों के लिए खुशी की बात है कि Prime Minister Narendra Modi ने सम्मान निधि योजना को आगे बढ़ाया गया है. हमें चिंता यह थी कि योजना 2027 में बंद न हो जाए, लेकिन देश के Prime Minister ने जो कदम उठाया है, वह प्रसन्नता की बात है. इस योजना से किसानों की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं.”
–
डीसीएच/