उदयपुर के बीड़ा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

उदयपुर, 2 अगस्त . Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय उदयपुर दौरे का आज दूसरा दिन है. बड़ी सौगातों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से पहले Chief Minister ने झाड़ोल के बीड़ा गांव में सुबह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मॉर्निंग वॉक की. इस दौरान उनका सादगी भरा अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने.

बीड़ा गांव में रात्रि विश्राम के बाद Sunday सुबह Chief Minister भजनलाल शर्मा गांव की गलियों में भ्रमण पर निकले. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और खुले मन से बातचीत की. Chief Minister का सहज और सादगी भरा अंदाज ग्रामीणों को खूब पसंद आया. बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे और अपनी बात सीधे Chief Minister के सामने रखी.

Chief Minister के साथ कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्य मंत्री हेमंत मीणा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था के बीच Chief Minister ने गांव की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. बता दे कि

आज Chief Minister उदयपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे. ऐसे में उनके दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत गांव के बीच आमजन से सीधे संवाद के साथ हुई, जिसे Political और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इससे पहले, Chief Minister ने रात में बीड़ा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास चौपाल के उपरांत ग्रामीणजनों के साथ पारंपरिक भोजन किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आत्मीय आतिथ्य, स्नेह और ग्रामीण संस्कृति की सहजता ने इस पल को अविस्मरणीय बना दिया. ग्रामीण जनजातीय जीवन की सादगी, अपनापन और आत्मीयता ही हमारी सांस्कृतिक विरासत की सबसे बड़ी पहचान है. आप सभी का स्नेह और विश्वास जनसेवा के प्रति मेरे संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है.”

वहीं, Saturday को बीड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित ‘ग्राम विकास चौपाल’ में Chief Minister ने मातृशक्ति, किसानों, पशुपालकों, वरिष्ठजनों और युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और आकांक्षाओं को निकटता से जाना. उन्होंने कहा, “राजीविका की बहनें और ‘लखपति दीदी’ योजना से आत्मनिर्भर बन रही नारियां राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल देने के साथ महिला सशक्तीकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं. हमारी Government महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment