विदेश मंत्री जयशंकर का टीएंडटी का दौरा पूरा, भारत-त्रिनिदाद समुदाय के साथ संबंधों पर दिया जोर

New Delhi/पोर्ट ऑफ स्पेन, 10 मई . India के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर नौ दिवसीय कैरेबियाई देशों की यात्रा पर थे, जो आज अंतिम चरण में है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Sunday को भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की. इसके बाद उन्होंने अपना त्रिनिदाद और टोबैगो का दौरा पूरा किया.

टीएंडटी दौरे के आखिरी पड़ाव पर भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने भारत-त्रिनिदाद के लोगों के साथ India के गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की New Delhi की प्रतिबद्धता की पुष्टि की.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के साथ अपना दौरा खत्म किया. गिरमिटिया समुदाय के साथ खास संबंधों पर जोर दिया और इसे और बेहतर बनाने पर चर्चा की. त्रिनिदाद और टोबैगो की जरूरतों और उम्मीदों के लिए जिम्मेदार, एक भरोसेमंद साझेदार के तौर पर India के बारे में बात की.”

उन्होंने इस दौरान ऐतिहासिक नेल्सन आइलैंड पर एक सभा को भी संबोधित किया. लगभग दो सदी पहले भारतीय बंधुआ मजदूर कैरिबियन देश में आए थे. इन बंधुआ मजदूरों को गिरमिटिया मजदूर कहा जाता है.

उन्होंने टीएंडटी की Prime Minister कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दोनों देशों के बीच साझी विरासत और लोगों के बीच लंबे समय तक चलने वाले संबंधों पर जोर दिया.

जयशंकर ने मशहूर दत्तात्रेय मंदिर भी देखा, जो कैरिबियन के सबसे खास हिंदू मंदिरों में से एक है. दत्तात्रेय मंदिर के दौरे को लेकर उन्होंने लिखा, “आज शाम त्रिनिदाद और टोबैगो में दत्तात्रेय मंदिर जाकर बहुत अच्छा लगा. हमारे लोगों की भलाई और भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के संबंधों के और मजबूत होने की प्रार्थना की.”

इससे पहले, भारतीय विदेश मंत्री ने दक्षिण त्रिनिदाद में इंडो-त्रिनिदादियन समुदाय के सदस्यों से बातचीत करते हुए देश को घर से दूर घर बताया और कहा, “‘घर से दूर घर.’ दक्षिण त्रिनिदाद में इंडो-त्रिनिदादियन समुदाय के बीच आकर सच में बहुत खुशी हुई. अपनापन कई तरीकों से दिखा और उससे भी ज्यादा प्यार. इस अनुभव के लिए पीएम कमला को धन्यवाद.”

टीएंडटी के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर और Prime Minister कमला प्रसाद-बिसेसर ने मिलकर त्रिनिदाद और टोबैगो के पेनल में एक स्थायी प्रोस्थेटिक्स सेंटर लॉन्च किया. यह India के jaipur फुट कैंप की सफलता के बाद हुआ, जिससे 800 से ज्यादा दिव्यांग लोगों को फायदा हुआ.

इसे “लोगों पर केंद्रित प्रोजेक्ट” बताते हुए, विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह सेंटर “त्रिनिदाद और टोबैगो और बड़े सीएआरआईसीओएम क्षेत्र के लिए मोबिलिटी और सम्मान का तोहफा” होगा.

विदेश मंत्री Saturday को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे थे. इससे पहले उन्होंने जमैका और सूरीनाम का दौरा किया. जयशंकर 2 से लेकर 10 मई तक कैरिबियन के तीन देशों के आधिकारिक दौरे पर थे.

केके/एएस

Leave a Comment