इंजीनियर पवन कुमार के पटना-दिल्ली समेत 6 ठिकानों पर ईओयू का छापा, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Patna, 24 जून . बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के छह ठिकानों पर Wednesday को एक साथ छापेमारी शुरू की. ईओयू की जांच में पवन कुमार के खिलाफ 3.89 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं, जो उनकी ज्ञात आय से 103.94 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है.

आर्थिक अपराध इकाई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद पवन कुमार के विरुद्ध ईओयू थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 23 जून 2026 दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पवन कुमार वर्तमान में भवन निरूपण अंचल-1, Patna में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत हैं. इसके साथ ही वह निदेशक, निरूपण इकाई, Patna भवन प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, बिहार के पद का भी दायित्व संभाल रहे हैं. इओयू के अनुसार, सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि पवन कुमार ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 3 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपए अधिक की संपत्ति अर्जित की है. इस आधार पर विशेष न्यायालय निगरानी, Patna से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया.

इसके बाद Wednesday की सुबह उनके छह अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया. जिन ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है, उनमें Patna के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी स्थित यमुना निवास अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर बी-305, Patna स्थित उनका कार्यालय, भागलपुर के आनंदगढ़ कॉलोनी, तिलकामांझी स्थित मकान, नोएडा सेक्टर-75 स्थित फ्लैट, नोएडा स्थित एक अन्य आवासीय ठिकाना तथा New Delhi के द्वारका सेक्टर-10 स्थित फ्लैट शामिल हैं.

ईओयू ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई Police उपाधीक्षक और Police निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है. तलाशी के दौरान अचल संपत्ति, बैंक खातों, निवेश, नकदी, आभूषण और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है. फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है. ईओयू की ओर से कहा गया है कि छापेमारी पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment