उद्यमिता ही मेघालय के आर्थिक बदलाव की कुंजी: सीएम कॉनराड संगमा

शिलांग, 30 जून . मेघालय के Chief Minister कॉनराड के. संगमा ने Tuesday को कहा कि उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) सतत आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की बुनियाद है. उन्होंने राज्य Government के ‘अचीवर्स ऑफ द मंथ’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित करना और अधिक से अधिक लोगों को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है.
शिलांग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने कहा कि Government की जिम्मेदारी ऐसी नीतियां, बुनियादी ढांचा और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराना है, जिससे उद्यमियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो सके. हालांकि, वास्तविक आर्थिक प्रगति उद्यमियों के प्रयासों से ही संभव होती है.
उन्होंने कहा, “Government आधार तैयार करती है, लेकिन अर्थव्यवस्था को गति देने का काम उद्यमिता करती है.” उन्होंने इसे दीर्घकालिक आर्थिक विकास और टिकाऊ आजीविका का सबसे मजबूत आधार बताया.
Chief Minister ने कहा कि इस पहल के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले लोग अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा करेंगे और बताएंगे कि किस तरह Governmentी योजनाओं और सहयोग से उन्होंने अपने विचारों को सफल उद्यम में बदला.
उन्होंने कहा कि समाज में सफलता की कहानियों को सामने लाना जरूरी है, ताकि दूसरे लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें. संगमा ने कहा, “हम आपकी कहानियों को दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं. जो आपको सामान्य लगता है, वही दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है.”
Chief Minister ने घोषणा की कि जुलाई महीने को राज्य में ‘उद्यमी माह’ के रूप में मनाया जाएगा. इस दौरान स्टोरीटेलिंग सेशन, जनसंपर्क कार्यक्रम और social media अभियान चलाकर मेघालय के सफल उद्यमियों की कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि एक सफल व्यवसाय खड़ा करना आसान नहीं होता. इसमें अनिश्चितता, आर्थिक जोखिम और कई बार रातों की नींद भी गंवानी पड़ती है. लेकिन जुनून, दृढ़ता और लगातार प्रयास ही एक सफल उद्यमी की पहचान हैं.
उन्होंने युवाओं और नए उद्यमियों से अपील की कि वे असफलताओं या नकारात्मक टिप्पणियों से निराश न हों और अपने लक्ष्य पर पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ते रहें.
Chief Minister ने कहा कि राज्य Government कृषि, खेल, संगीत और अन्य उभरते क्षेत्रों में भी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि प्राइम और इसके ग्रामीण आउटरीच कार्यक्रमों के तहत कई जमीनी स्तर के उद्यमियों ने छोटे कारोबार से शुरुआत कर आज अपने उत्पाद बड़े शहरों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है.
कार्यक्रम के दौरान मेघालय के विभिन्न हिस्सों से आए 50 उद्यमियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने Chief Minister के साथ संवाद भी किया और अपने व्यवसाय के विस्तार तथा राज्य में उद्यमिता को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए.
Chief Minister ने बताया कि ‘अचीवर्स ऑफ द मंथ’ पहल के तहत भविष्य में खेल, कृषि, शिक्षा और लोक सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि राज्य में नवाचार, उद्यमिता और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके.
–
डीएससी


