Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 23,288 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

Madhya Pradesh कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 23,288 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

Bhopal , 3 नवंबर . Madhya Pradesh Government ने Tuesday को Chief Minister मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में 23,288 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दी.

बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि धान खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 नवंबर तक बढ़ा दी गई है.

उन्होंने कहा कि Chief Minister ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और Prime Minister Narendra Modi के आह्वान के अनुरूप खरीदारी में ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है.

कश्यप ने बताया कि राज्य में मौजूदा शहरों पर बढ़ते दबाव को कम करने और आसपास के क्षेत्रों में शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित किए जाएंगे. Chief Minister ने इससे पहले इंदौर में एक शहरी विकास कार्यक्रम के दौरान इस योजना का जिक्र किया था.

Prime Minister स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों के लिए संपत्ति पंजीकरण निशुल्क किया जा रहा है. अब तक लगभग 15 लाख पंजीकरण पूरे हो चुके हैं और Government ने 15 नवंबर तक 20 लाख पंजीकरण का लक्ष्य रखा है. इस योजना से लगभग 60 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

Prime Minister स्वामित्व योजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए Chief Minister ने सभी मंत्रियों को उन गांवों का दौरा करने का निर्देश दिया है, जहां पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वहां दिवाली और गोवर्धन पूजा मनाने का भी निर्देश दिया है. दिसंबर में पंजीकरण दस्तावेजों का बड़े पैमाने पर वितरण भी दोबारा किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि अगली कैबिनेट बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर (नीमच) में होगी. यह एक विशेष कैबिनेट बैठक होगी. उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष और उद्योग वर्ष को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं विशेष रूप से कृषि और औद्योगिक विकास से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित होंगी.

नीलगाय और हिरणों द्वारा फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए,= Government ने इन जानवरों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है. लगभग 2,000 नीलगाय और हिरणों को ‘बोमा’ तकनीक का उपयोग करके पहले ही स्थानांतरित किया जा चुका है, जिसके लिए अफ्रीका के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया था.

15 नवंबर को राज्यभर में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसके तहत तीन अलग-अलग स्थानों पर प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक 5 नवंबर को Chief Minister आवास पर आयोजित की जाएगी.

कश्यप ने यह भी बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Bhopal में भाजपा की रैली में शामिल होंगे. Chief Minister मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उपस्थित रहेंगे. रैली में राज्य भर से महिलाएं समेत लोग हिस्सा लेंगे.

–

एएसएच/वीसी

Share