Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

इंजीनियर रशीद को दिवंगत पिता के ‘चेहलुम’ में शामिल होने के लिए मिलेगी अंतरिम जमानत : एआईपी प्रवक्ता

इंजीनियर रशीद को दिवंगत पिता के ‘चेहलुम’ में शामिल होने के लिए मिलेगी अंतरिम जमानत : एआईपी प्रवक्ता

श्रीनगर, 24 जून . अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के प्रवक्ता ने Wednesday को बताया कि Lok Sabha सदस्य इंजीनियर रशीद को अपने पिता के ‘चेहलुम’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मिलेगी.

अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के मुख्य प्रवक्ता इनाम-उन-नबी ने कहा कि हाई कोर्ट के पिछले आदेशों के अनुसार, बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद को Thursday सुबह पांच दिनों की अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाएगा, ताकि वे अपने दिवंगत पिता के ‘चेहलुम’ (मृत्यु के 40वें दिन की रस्म) में शामिल हो सकें.

इनाम-उन-नबी ने बताया कि दिवंगत खाजिर मोहम्मद शेख का चेहलुम धार्मिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाएगा. इसमें इंजीनियर राशिद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ शामिल होंगे.

इनाम-उन-नबी ने कहा कि इंजीनियर राशिद के Thursday सुबह श्रीनगर पहुंचने की उम्मीद है और वे Friday दोपहर से श्रीनगर में मौजूद रहेंगे ताकि शोक व्यक्त करने और शोकाकुल परिवार के प्रति एकजुटता दिखाने के इच्छुक लोगों से मिल सकें.

एआईपी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि जहां परिवार एक सम्मानित बुजुर्ग के निधन का शोक मना रहा है, वहीं यह मौका इंजीनियर राशिद के लिए भी भावनात्मक महत्व रखता है, जो लंबे समय से जेल में रहने के कारण अपने परिवार के साथ नहीं रह पाए हैं.

इंजीनियर राशिद फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में टेरर-फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी के तौर पर बंद हैं.

उन्होंने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वे उन लोगों के रोजमर्रा के मुद्दों को नहीं देख पा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें चुना था, इसलिए उन्होंने Lok Sabha से इस्तीफा देने का फैसला किया है.

बाद में श्रीनगर में उनकी पार्टी के नेताओं ने कहा कि बारामूला निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की राय लिए बिना इंजीनियर राशिद को Lok Sabha से इस्तीफा नहीं देने दिया जाएगा.

2024 के Lok Sabha चुनाव में, इंजीनियर राशिद ने बारामूला निर्वाचन क्षेत्र में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष और मौजूदा Chief Minister उमर अब्दुल्ला को 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था.

–

डीकेएम/एबीएम

Share