
गाजियाबाद, 20 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में Sunday रात Police और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जमील उर्फ छोटू ढेर हो गया.
Police के मुताबिक, आरोपी जमील लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम व क्राइम ब्रांच लगातार प्रयास कर रही थीं. Sunday रात Police को सूचना मिली कि आरोपी बंथला नहर के पास देखा गया है. जब Police टीम ने उसे घेरकर रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police ने भी गोली चलाई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ट्रांस हिंडन के डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि 11 अप्रैल को गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में एक लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया. Police ने तुरंत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया और मामले की जांच की. पता चला कि लड़की के मामा जसीम उर्फ छोटू ने यह जुर्म किया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया.
स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच लगातार उसकी तलाश कर रही थी. Police की एक टीम ने उसे बंथला नहर कट के पास आते देखा. Police टीम ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका और Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें जसीम उर्फ छोटू को गोली लग गई. उसे तुरंत इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके दो और साथी भागने में कामयाब रहे.
हमारी टीम के दो constable भी घायल हुए और उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया. कुछ उसके पास से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं. उसका पहले का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर इलाके का रहने वाला है. इस सराहनीय काम के लिए स्वाट टीम को 50 हजार रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की गई है.
उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
–
एसएके/पीएम