
New Delhi, 8 अगस्त . दिल्ली के नरेला इलाके में Saturday सुबह तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की एक दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें 70 साल की एक महिला की मौत हो गई.
यह घटना सुबह करीब 8 बजे नरेला के मामुरपुर में हिमालय अपार्टमेंट के सामने हुई. सूचना मिलने के तुरंत बाद Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
शुरुआती जांच के मुताबिक, एक मर्सिडीज और वैगन-आर की आमने-सामने टक्कर हुई. टक्कर से वैगन-आर पास खड़ी एक थ्री-व्हीलर लोडिंग वैन से जा टकराई.
टक्कर के दौरान नरेला के मामूरपुर की रहने वालीं और सत्यनारायण की पत्नी उर्मिला (70) गाड़ियों के बीच फंस गईं. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वैगनआर के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं. Police ने बताया कि लापरवाही से मौत और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.
इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहरी इलाकों में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के मुद्दे की ओर ध्यान खींचा है.
इसी तरह की एक घटना में 30 नवंबर 2025 को दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एम्बिएंस मॉल के पास तेज रफ्तार मर्सिडीज जी63 ने पैदल चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी. Police ने बताया था कि तीनों पीड़ित एम्बिएंस मॉल के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे. उन्हें घटनास्थल पर घायल हालत में पाया गया और अस्पताल ले जाया गया. उनमें से एक उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले 23 वर्षीय रोहित को मृत घोषित कर दिया गया था.
इससे पहले 19 मई, 2024 को पुणे में नशे में धुत 17 साल के एक नाबालिग ने पोर्श कार से कल्याणी नगर इलाके में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी. इस मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था और सड़क सुरक्षा, जवाबदेही और लग्जरी गाड़ियों से जुड़ी लापरवाही से गाड़ी चलाने के मुद्दों पर फिर से बहस छेड़ दी थी.
–
एसएचके/वीसी