मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की शेर-ए-पंजाब टी20 कप के खिलाड़ियों संग मुलाकात, अभिषेक-अर्शदीप भी रहे मौजूद

New Delhi, 8 अगस्त . शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है. टूर्नामेंट का ऑक्शन 9 अगस्त को होना है. इससे एक दिन पहले पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों संग खास मुलाकात की.

भगवंत मान ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर खिलाड़ियों संग हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में Chief Minister के साथ India के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी नजर आ रहे हैं. Chief Minister ने लिखा, “शेर-ए-पंजाब टी20 कप के खिलाड़ियों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई. पंजाब की धरती ने हमेशा देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं. हमारी Government युवाओं को खेलों से जोड़ने और राज्य को खेल के क्षेत्र में और भी मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.”

Chief Minister भगवंत मान ने टूर्नामेंट के शेड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “इस टी20 कप में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी मैच 30 अगस्त से 13 सितंबर तक पीसीए क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली में खेले जाएंगे. खेलता पंजाब, बढ़ता पंजाब.”

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें अमृतसर, बठिंडा, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना और मोहाली की टीम शामिल होंगी. 9 अगस्त को टूर्नामेंट के ऑक्शन में कुल 250 खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें से तकरीबन 120 प्लेयर्स के नामों पर छह फ्रेंचाइजी बोली लगाती हुई नजर आ सकती हैं. हर टीम अधिकतम 20 खिलाड़ी अपने स्क्वॉड में रख सकती है.

हर फ्रेंचाइजी का सैलरी पर्स 45 लाख रुपये होगा. इस लीग में मूल रूप से पंजाब के रहने वाले इंटरनेशनल खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे. अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल भी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का फॉर्मेट राउंड रॉबिन होगा. इसके बाद नॉकआउट स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे.

एसएम/एएस

Leave a Comment