
अमरावती, 26 जून . आंध्र प्रदेश में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हुए हैं.
Friday तड़के पलनाडु जिले में एक मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल के एक खड़ी लॉरी से टकराने के बाद चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, नौ घायल हुए है.
यह हादसा माचेरला नगरवनम के पास हुआ जब एक वाहन सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए. Police तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को माचेरला स्थित Governmentी अस्पताल में भर्ती कराया. बचाव कर्मियों को वाहन के क्षत-विक्षत मलबे से शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
ड्राइवर समेत कुल 13 लोग एमयूवी में सवार थे. सभी मृतक हैदराबाद के एक ही परिवार के थे. वे अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पामुरु जा रहे थे. मृतकों की पहचान कादिरी वेंकटेश्वरलू, कादिरी शारदा, पिडुगु शारदा और सत्यनारायण के रूप में हुई है.
मचेरला Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या तेज गति के कारण दुर्घटना हुई या चालक को नींद आने की वजह से हुई.
अन्नामय्या जिले में एक अन्य दुर्घटना में, कार और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए. सभी पीड़ित एक ही परिवार के थे और एक उत्सव में शामिल होने के बाद ऑटो-रिक्शा से घर लौट रहे थे. मृतकों की पहचान मुबारक, महरीन बी और वाहिद के रूप में हुई है. घायलों को Governmentी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इसी बीच, Thursday देर रात अनंतपुर जिले में एक अन्य दुर्घटना में एक लॉरी चालक जिंदा जल गया. यह हादसा उरावकोंडा मंडल के बुडागावी के पास हुआ. ग्रेनाइट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराया और पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई.
हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया. वह जलकर मर गया, जबकि सफाईकर्मी भागने में सफल रहा.
इसके अलावा, हैदराबाद में एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना कोंडापुर इलाके में एएमबी फ्लाईओवर पर हुई, जब स्कूटी गलत दिशा से आ रही थी. मृतकों की पहचान श्रीकांत और विठ्ठल के रूप में हुई है.
–
एसके/पीएम