टीएमसी नेताओं की वजह से पश्चिम बंगाल में अंडे हो गए महंगे, शाहनवाज हुसैन का तंज

Patna, 13 जून . भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी की दुर्गति का जिम्मेदार ममता बनर्जी को ठहराया. उन्होंने Saturday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान ममता बनर्जी ने अपनी कार्य संस्कृति से सूबे की जनता को इस कदर व्यग्र कर दिया था कि अब लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आलम यह है कि जहां पर भी टीएमसी के नेता दिख रहे हैं, उन पर अंडे फेंके जा रहे हैं. इसी वजह से अंडे के दाम बढ़ रहे हैं. टीएमसी अब बुआ भतीजे की पार्टी बनकर रह गई है. इस पर जनता का अब कोई विश्वास नहीं है. टीएमसी का भविष्य अब अधर में लटका हुआ है.

उनके मुताबिक टीएमसी को विधायकों से लेकर सांसद और मेयर तक छोड़कर जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें इस बात का एहसास हो रहा है कि उनका भविष्य अब इस पार्टी में नहीं है. यह पार्टी अपने कार्यकाल के दौरान लूट खसोट और कटमनी का पर्याय बन गई थी. इसी वजह से लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अपने 15 साल के शासनकाल में टीएमसी ने सूबे की जनता को लूटने का काम किया है. इन लोगों ने आज तक सूबे के विकास के लिए कोई काम नहीं किया. सिर्फ और सिर्फ जनता से पैसा वसूला है. इसी वजह से लोगों में टीएमसी को लेकर गुस्सा है.

इसके अलावा, भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उनके मुताबिक, ममता बनर्जी ने अपने 15 साल के शासनकाल में सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया. विकास का एक काम नहीं किया. इसी वजह से लोगों में टीएमसी को लेकर गुस्सा है. आज राज्य में Political पलायन जैसी स्थिति बनी हुई है. ममता बनर्जी के नेतृत्व से सभी दुखी थे. इसी वजह से इस बार उन्हें चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा. पश्चिम बंगाल की जनता ने यह साफ कर दिया कि अब ममता बनर्जी के अत्याचार को नहीं सहा जाएगा. यही कारण है कि आज की तारीख में वहां के लोग ममता बनर्जी के खिलाफ हो चुके हैं. इसी वजह से टीएमसी के लिए अस्तित्व की लड़ाई पैदा हो गई.

उन्होंने कहा कि अब हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की Government आने के बाद वहां पर विकास से संबंधित कामों को बल मिले. जिस तरह से बीजेपी शासित अन्य राज्यों में विकास के कार्य हो रहे हैं, उसी तरह से पश्चिम बंगाल में भी हो. अब हमारी यही कोशिश है. हमें पूरा विश्वास है कि आगामी दिनों में राज्य में चौतरफा विकास के कार्य होंगे. इस दिशा में हमने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसके अनुरूप हम काम कर रहे हैं.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment