Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

ईडी ने चिट फंड घोटाले के मामले में वाईएसआर कांग्रेस के नेता से जुड़ी जगहों पर ली तलाशी

ईडी ने चिट फंड घोटाले के मामले में वाईएसआर कांग्रेस के नेता से जुड़ी जगहों पर ली तलाशी

विशाखापत्तनम, 5 अगस्त . Enforcement Directorate ने Wednesday को चिट फंड घोटाले के मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता मल्ला विजय प्रसाद से जुड़ी जगहों पर तलाशी ली.

ईडी के अधिकारियों ने विशाखापत्तनम और हैदराबाद में पांच जगहों पर एक साथ तलाशी ली. यह तलाशी पूर्व विधायक और ‘वेलफेयर ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के चेयरमैन के घर, ऑफिस और दूसरी जगहों पर ली गई.

बताया जा रहा है कि ये छापे केंद्रीय एजेंसी की उस जांच का हिस्सा थे, जिसमें कई राज्यों में फैले कथित चिट फंड घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की जा रही है.

केंद्रीय एजेंसी, विजया प्रसाद और ‘वेलफेयर ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही है. खबर है कि Odisha और पश्चिम बंगाल के ईडी अधिकारी भी इस तलाशी अभियान में शामिल हैं.

तलाशी के दौरान Police और सीआरपीएफ के जवानों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. विजया प्रसाद विशाखापत्तनम वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए वाईएसआरसीपी के कोऑर्डिनेटर हैं.

इससे पहले Odisha, पश्चिम बंगाल, बिहार और Jharkhand में उनके खिलाफ कुछ मामले दर्ज किए गए थे.

2021 में Odisha Police ने उन्हें 2019 के चिट फंड मामले में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उस समय वे ‘आंध्र प्रदेश एजुकेशन एंड वेलफेयर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ के चेयरमैन थे.

Odisha Police ने कथित चिट फंड धोखाधड़ी के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) पीसी और एमसी स्कीम (प्रतिबंध अधिनियम) 1978 और ओपीआईडी अधिनियम 2011 की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए थे.

आरोप था कि वे 1,200 करोड़ रुपए के चिट फंड घोटाले में शामिल थे, जिसमें आंध्र प्रदेश, Odisha, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के हजारों जमाकर्ताओं को कथित तौर पर धोखा दिया गया था.

2016 में सीबीआई ने भी चिट फंड घोटालों के सिलसिले में उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे. एजेंसी ने उनके ऑफिस और घर पर तलाशी ली थी.

विजया प्रसाद 2009 में कांग्रेस के टिकट पर विशाखापत्तनम वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे. 2019 के चुनावों से पहले वे वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए और उसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे.

–

डीकेएम/पीएम

Share