
ग्रेटर नोएडा, 18 अगस्त . ग्रेटर नोएडा थाना इकोटेक-3 Police ने अवैध हथियार रखने और लेकर घूमने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है.
Police के मुताबिक, यह कार्रवाई 17 अगस्त को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई. Police के अनुसार, थाना इकोटेक-3 की टीम खैरपुर गोल चक्कर से ग्राम वैदपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान Police को संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली. चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को Police ने रोककर पूछताछ और तलाशी ली. तलाशी में उनके पास से अवैध हथियार बरामद होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन भाटी उर्फ सुच्चा पुत्र ललित कुमार, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना चोला, जिला बुलंदशहर, उम्र 19 वर्ष, दक्ष सोलंकी उर्फ हिमांशु पुत्र बिट्टू सिंह, निवासी ग्राम दाऊदपुर, थाना चोला, जिला बुलंदशहर, उम्र करीब 21 वर्ष और लक्ष्मण उर्फ सुक्की पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्राम हिरनोटी, थाना ककोड़, जिला बुलंदशहर, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है.
Police की बरामदगी के मुताबिक आरोपी सचिन भाटी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया. वहीं आरोपी दक्ष सोलंकी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस मिला. तीसरे आरोपी लक्ष्मण उर्फ सुक्की के कब्जे से भी एक अवैध चाकू बरामद हुआ. इसके अलावा तीनों के इस्तेमाल में बताई जा रही बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी Police ने कब्जे में ली है.
Police ने इस मामले में थाना इकोटेक-3 में अभियोग पंजीकृत किया है. Police अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनके पास अवैध हथियार कहां से आए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था. इसी अभियान के तहत लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी