
New Delhi, 16 अप्रैल . इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का मानना है कि भविष्य में कभी भी भारत-Pakistan के बीच द्विपक्षीय सीरीज होने की संभावना नहीं है. इसकी वजह यह है कि Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर उसके मुल्क की राजनीति का प्रभाव बहुत अधिक है. ललित मोदी ने कहा कि अगर बोर्ड ने ‘Political दांव-पेच न खेले होते और इसे Political मुद्दा न बनाया होता’, तो शायद ‘कुछ बात बन सकती थी’.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से बात करते हुए, मोदी ने इस विचार को खारिज कर दिया कि कोई तटस्थ जगह भी दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू कर सकती है. उन्होंने कहा कि असली समस्या उस चीज में है, जिसे उन्होंने पीसीबी पर बढ़ता Political प्रभाव बताया.
ललित मोदी ने दोहराया है कि स्थिति में जल्द सुधार होने की संभावना नहीं है. ऐसे में निकट भविष्य में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज की संभावना लगभग खत्म हो जाती है. उन्होंने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर कहा, “मुझे डर है कि निकट भविष्य में यह संभव नहीं हो पाएगा, मुख्य रूप से Pakistan क्रिकेट बोर्ड द्वारा किए गए Politicalरण के कारण, और दुर्भाग्य से, स्थिति यही है.”
मोदी ने तर्क दिया कि क्रिकेट जगत में अब फैसले स्वतंत्र रूप से नहीं लिए जा रहे हैं, जिससे दोनों टीमों के बीच मैच आयोजित करने के प्रयास और भी मुश्किल हो गए हैं. उन्होंने भारत-Pakistan मुकाबलों के आसपास के तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई.
ललित मोदी ने कहा, “मैं ही वह व्यक्ति था जो Pakistanी खिलाड़ियों को आईपीएल में लेकर आया था, लेकिन 26/11 के Mumbai हमलों के बाद मुझे उन्हें हटाना पड़ा. समस्या यह है कि अगर Pakistan क्रिकेट बोर्ड स्वतंत्र होता और स्वतंत्र रूप से काम करता, अगर उस पर Political प्रभाव न होता, तो शायद कुछ बात बन सकती थी, लेकिन आज Pakistan क्रिकेट बोर्ड पर सत्ता में बैठे लोगों का इतना ज्यादा Political प्रभाव है कि वे अपनी मर्जी चला रहे हैं और इसे Political मुद्दा बना रहे हैं. हमारे बीच उस स्तर पर, यानी Political स्तर पर तनाव है, और यह तनाव कम होने वाला नहीं है. यह तो और भी बदतर होता जाएगा. इसलिए मुझे खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता है.”
India और Pakistan ने 2012-13 सीजन के बाद नियमित द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलना बंद कर दिया था. जनवरी 2013 में Pakistan के India दौरे के बाद, बढ़ते Political तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण द्विपक्षीय मैच रुक गए थे. तभी से, दोनों देशों ने अपने मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट तक ही सीमित रखे हैं. भारत-Pakistan संबंधों के अलावा, मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा न लेने के बांग्लादेश के फैसले पर भी अपनी राय दी. बांग्लादेश ने India आने-जाने से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं के चलते यह फैसला लिया था. उन्होंने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह बेवजह था.
उन्होंने कहा, “मुझे अभी इसका कोई तुरंत हल नजर नहीं आ रहा है, और आपने देखा कि बांग्लादेश भी इसमें शामिल होने की कोशिश कर रहा था. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.”
–
आरएसजी