
चंडीगढ़, 3 मई . पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Police को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय लिंक वाले ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पंजाब Police के डीजीपी गौरव यादव ने Sunday को इस कार्रवाई की जानकारी दी.
जानकारी के अनुसार, Police ने जिला तरनतारन के अमृतसर-चबाल रोड स्थित टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से करीब 12 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है.
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी Pakistan स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे और उसी के निर्देश पर पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे. यह खुलासा इस मामले को और गंभीर बना देता है, क्योंकि इसमें सीमा पार से संचालित नेटवर्क के संकेत मिल रहे हैं.
डीजीपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “विशिष्ट सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और तरनतारन जिले में अमृतसर-चबाल रोड पर टोल प्लाजा के पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई.”
उन्होंने आगे कहा, “शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी Pakistan में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों के अनुसार ही नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे. अमृतसर के एसएसओसी Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक First Information Report दर्ज कर ली गई है. इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिसमें इसके आगे और पीछे के सभी संपर्कों को खंगालना भी शामिल है.
डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब Police नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने और एक सुरक्षित, नशामुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
–
पीएसके