
Mumbai , 25 जुलाई . राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरई) की Mumbai जोनल यूनिट (एमजेयू ) ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए चल रहे सोने की तस्करी करने वाले दो संगठित गिरोहों का भंडाफोड़ किया है.
इन ऑपरेशन्स में लगभग 23.63 करोड़ रुपये की कीमत का 15.764 किलोग्राम 24-कैरेट विदेशी सोना जब्त किया गया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
23 और 24 जुलाई 2026 के बीच चलाए गए “ऑपरेशन स्काई वॉल्ट” में डीआरई अधिकारियों ने अदीस अबाबा से Mumbai आए तीन विदेशी यात्रियों को रोका. विमान की गहन तलाशी में लगभग 18 करोड़ रुपये की कीमत के 12.004 किलोग्राम विदेशी सोने की छड़ें (गोल्ड बार) बरामद हुईं. जांच से पता चला कि यात्रियों ने बाद में निकालने के लिए सोने की छड़ों को विमान के अंदर छिपा दिया था.
एक और खुफिया जानकारी पर आधारित 22 और 23 जुलाई तक चलाए गए “ऑपरेशन मिडास मॉप” के तहत डीआरआई अधिकारियों ने विमान की सफाई करने वाले दो कर्मचारियों, एक यात्री और तस्करी गिरोह के दो अन्य सदस्यों को पकड़ा. इस ऑपरेशन में लगभग 5.63 करोड़ रुपये की कीमत का 3.76 किलोग्राम 24-कैरेट विदेशी सोने का बुरादा (वैक्स के रूप में) बरामद किया गया.
शुरुआती जांच से पता चला है कि यात्री ने Dubai से Mumbai आने वाले एक विमान के अंदर सोना छिपाया था. सफाई कर्मचारियों को चुपके से यह अवैध सोना निकालना था और एयरपोर्ट के बाहर मौजूद लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे बाहर ले जाना था.
स्मगलिंग सिंडिकेट के दूसरे सदस्यों की पहचान करने और इस काम में शामिल बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.
डीआरई ने कहा कि ये ऑपरेशन संगठित सोना तस्करी नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी पर आधारित कार्रवाई के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को फिर से साबित करते हैं, जिससे देश की आर्थिक सुरक्षा और वित्तीय प्रणाली की अखंडता की रक्षा होती है.
इससे पहले, 17 जुलाई को डीआरई ने सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था और छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें तीन फिलीपीन नागरिक शामिल थे. यह सिंडिकेट एयरपोर्ट परिसर में काम करने वाले निजी लोगों की मिलीभगत से चल रहा था.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान Mumbai के रहने वाले हिमांशु उपाध्याय, मोहिद हसन सिद्दीकी और फिरोज सैयद के तौर पर हुई. फिलीपीन नागरिक लाकिम अलीमुदीन नासेर, बेनी लॉयड ओलिवो और क्रिस्टीन जॉय अंदाया पोर्नास्डोरो भी शामिल थे.
डीआरआई के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे एक तस्करी सिंडिकेट के लिए काम कर रहे थे. यह सिंडिकेट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट में काम करने वाले कुछ लोगों की मदद से Dubai और बैंकॉक से Mumbai आने वाले ट्रांजिट यात्रियों के जरिए सोने की तस्करी करता था.
–
ओपी/एएस