
मालदा, 19 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर BJP MP खगेन मुर्मू ने दावा किया है कि राज्य की जनता ने प्रदेश में डबल इंजन की Government बनाने का मन बना लिया है. भाजपा की Government में विकास की गति डबल होगी.
मालदा में से बातचीत में BJP MP ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं. बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा की Government बनेगी. डबल इंजन की Government में डबल काम होगा, बंगाल का विकास होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और महिलाएं सुरक्षित होंगी. आदिवासी महिलाओं का ममता बनर्जी ने अपमान किया. मेरे ऊपर भी हमला किया गया, चुनाव में आदिवासी समाज इसका जवाब देगा.
Lok Sabha में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के गिरने पर BJP MP खगेन मुर्मू ने कहा कि महिलाएं आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देंगी. चाहे टीएमसी हो या कांग्रेस, उन्हें महिलाओं का समर्थन नहीं मिलेगा. विपक्षी पार्टी को महिला का वोट नहीं मिलने वाला है.
उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का जनाधार सिमट गया है. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को है. जब 4 मई को नतीजे घोषित होंगे, तो उनकी मौजूदगी का जो कुछ भी बचा-खुचा हिस्सा है, वह भी खत्म हो जाएगा. ममता बनर्जी ने जिस तरह बंगाल को लूटा है, बंगाल की जनता उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है.
भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिंघानिया ने कहा कि रतुआ की जनता ने यह तय कर लिया है कि बंगाल में भाजपा की Government बनानी है. उन्होंने प्रदेश की टीएमसी Government पर निशाना साधते हुए कहा कि इस विधानसभा सीट से जो विधायक हैं, वे जनता के हित की परवाह नहीं करते हैं. वे विकास पर ध्यान नहीं देते. उन्होंने जनता को निराश किया है और अपने दायित्वों को पूरा करने में पूरी तरह असफल रहे हैं. नदी के कटाव के मुद्दे पर उन्होंने बार-बार वादे किए, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया. जनता ने तय कर लिया है कि ऐसी Government को बंगाल में लाना है, जो सिर्फ उनके हित की बात करे.
–
डीकेएम/एबीएम