मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी

गोरखपुर, 24 जुलाई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, Friday को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया. जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

इस अवसर पर उन्होंने समस्या-शिकायत लेकर आए लोगों को भरोसा देते हुए कहा, ‘चिंता मत करें, सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी.’

Chief Minister ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए. जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक Chief Minister खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना, उनके प्रार्थनापत्र लिए.

उन्होंने पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए. अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व Police अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध होना चाहिए. अपराध व जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Police अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने अस्पतालों के इस्टीमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने को कहा.

सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस्टीमेट मिलते ही Government तुरंत धन उपलब्ध कराएगी. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं. Chief Minister ने इन बच्चों को दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया. गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान Friday सुबह Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा की.

गोशाला में सीएम योगी ने भ्रमण करते हुए कुछ गोवंश को उनके नामों से पुकारा. उनकी आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है. प्यार भरी पुकार सुनते ही गोवंश दौड़ते हुए उनके पास आ गए. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया. उन्होंने मंदिर की गोशाला की अन्य गायों और नंदी को भी अपने हाथों से गुड़ खिलाया. साथ ही गोशाला के कार्यकर्ताओं को गायों की देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए.

–

विकेटी/एसके

Leave a Comment