
New Delhi, 27 जून . हॉकी इंडिया ने लंदन में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में चिर-प्रतिद्वंद्वी Pakistan पर पुरुष टीम की जबरदस्त 7-1 की जीत का जश्न मनाया और कहा कि इस प्रदर्शन से टीम का दबदबा और वह सब कुछ दिखा जो भारतीय हॉकी को खास बनाता है.
हॉकी इंडिया ने शानदार जीत के बाद social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दबदबा था, है और रहेगा. पेनल्टी कॉर्नर से गोल, एक पेनल्टी स्ट्रोक और फील्ड में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ ही यादगार जश्न. इस एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में वो सब कुछ था जो भारतीय हॉकी को खास बनाता है.”
हॉकी इंडिया ने आगे लिखा, “मेन इन ब्लू (भारतीय टीम) ने लंदन में Pakistan को 7-1 से हराकर जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिससे India का अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर एक दशक पुराना जीत का सिलसिला अब 17 मैचों तक पहुंच गया है.” India ने हाल के वर्षों में Pakistan के खिलाफ अपना सबसे शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम ने मुकाबले में बेहतरीन अटैक और मजबूत डिफेंस दिखाया.
India ने मैच में पेनल्टी कॉर्नर, पेनल्टी स्ट्रोक और फील्ड गोल के जरिए कुल सात गोल किए. पूरे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और Pakistan को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही तेज खेल दिखाया और लगातार मैच पर पकड़ बनाए रखी. टीम ने ज्यादा समय तक गेंद पर कब्जा रखा और तेज पासिंग के जरिए बार-बार Pakistan के डिफेंस पर दबाव बनाया. भारतीय खिलाड़ियों के लगातार हमलों का असर स्कोरबोर्ड पर साफ दिखा. वहीं, भारतीय डिफेंस भी मजबूत रहा और उन्होंने Pakistan को सिर्फ एक गोल तक ही सीमित रखा.
इस जीत के साथ India का Pakistan के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड बरकरार है. India पिछले 17 इंटरनेशनल हॉकी मैचों में Pakistan से नहीं हारा है. यह सिलसिला लगभग एक दशक से जारी है. मुकाबले की शुरुआत Pakistan ने शानदार अंदाज में की और 13वें मिनट में अबू महमूद ने पहला गोल दागा. हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और दूसरे और तीसरे क्वार्टर में गोलों की बारिश करते हुए Pakistan के डिफेंस की पोल खोलकर रख दी. India के लिए सुखजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक, जुगराज सिंह , अभिषेक , राज कुमार पाल , और दिलप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया.
–
एसएम/एएस