‘दूरी कभी रुकावट नहीं बनती’, 1,200 किमी दूर से नाबालिग का रेस्क्यू, हर्ष संघवी ने की गुजरात पुलिस की प्रशंसा

गांधीनगर, 6 जुलाई . Gujarat के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने राज्य Police के ‘ऑपरेशन मिलाप’ की प्रशंसा की है. लगातार जांच, अलग-अलग राज्यों के बीच समन्वय और अटूट प्रतिबद्धता के साथ Gujarat Police ने कर्नाटक से एक लापता नाबालिग को बचाया और उसे उसके परिवार से मिलाया.

Gujarat के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने Monday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जब बात न्याय और इंसानियत की हो, तो दूरी कभी कोई रुकावट नहीं बनती.” उन्होंने यह टिप्पणी Gujarat Police के social media पोस्ट पर जवाब के रूप में की.

इससे पहले, Gujarat Police ने पोस्ट किया, “1,200 किलोमीटर. एक मिशन. एक परिवार का मिलन. लगातार जांच, अलग-अलग राज्यों के बीच समन्वय और अटूट प्रतिबद्धता के साथ Gujarat Police ने कर्नाटक से एक लापता नाबालिग को बचाया और उसे उसके परिवार से मिलाया.”

Gujarat Police के अनुसार, 18 दिसंबर को वडोदरा के छानी इलाके से एक 14 साल की लड़की लापता हो गई थी. काफी तलाश के बाद जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने Police में शिकायत दर्ज कराई थी. शुरुआत में इस मामले की जांच स्थानीय Police ने की और बाद में इसे वडोदरा एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सौंप दिया गया.

Police टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करके लगभग 1,200 किलोमीटर दूर कर्नाटक के शिवमोगा में एक आरोपी का पता लगाया. इसके बाद वडोदरा एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की पांच सदस्यीय टीम कर्नाटक पहुंची और दो दिन तक नजर रखने के बाद स्थानीय Police की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Police के अनुसार, आरोपी ने कर्नाटक पहुंचकर एक नई पहचान अपना ली थी और शिवमोगा में एक जैन मंदिर में पुजारी के तौर पर काम करने लगा था. उसने लड़की को अपनी पत्नी बताकर मंदिर में रखा हुआ था.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने लड़की के ठिकाने के बारे में Police को जानकारी दी. इसके बाद Police ने लड़की को बचाया और उसे उसके परिवार से मिलाया.

डीसीएच/

Leave a Comment