उत्तर कोरिया में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार ने अधिकारियों और नागरिकों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

सोल, 7 जुलाई . उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह देश में भारी मानसूनी बारिश की आशंका के बीच वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिकों से व्यापक तैयारियां करने और पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.

योनहाप न्यूज एजेंसी ने उत्तर कोरिया के प्रमुख Governmentी अखबार रोडोंग सिनमुन की Tuesday को प्रकाशित रिपोर्ट के हवाले से बताया कि संभावित भारी बारिश से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए “अधिकतम सतर्कता” बरतना आवश्यक है. अखबार ने कहा कि लापरवाही या असावधानी के लिए “कोई जगह नहीं” है.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, Tuesday से Wednesday तक देश के कई हिस्सों में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.

अखबार ने कहा कि जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय समय रहते लागू किए जाने चाहिए.

रिपोर्ट में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि उनका “ढीला-ढाला रवैया, लापरवाही और अवसरवादी कार्यशैली” आपदा प्रबंधन के प्रयासों को कमजोर कर सकती है. इसलिए संबंधित एजेंसियों को लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए सक्रिय और प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

Governmentी मीडिया ने यह भी बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ रोकथाम से जुड़े निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं. इनमें नदियों की तलहटी की सफाई (ड्रेजिंग) और तटबंधों के निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं.

हाल के दिनों में उत्तर कोरिया के Governmentी मीडिया ने वार्षिक मानसून के मद्देनजर बाढ़ रोकथाम और आपदा तैयारियों को लेकर जागरूकता अभियान भी तेज कर दिया गया है.

द कोरिया हेराल्ड में छपी खबर के अनुसार, उत्तर कोरिया को कमजोर बुनियादी ढांचे, बड़े पैमाने पर वनों की कटाई और सीमित जल निकासी क्षमता के कारण भारी बारिश और बाढ़ के प्रति बेहद संवेदनशील माना जाता है.

जुलाई 2024 में उत्तर कोरिया में मूसलाधार बारिश के बाद उत्तर प्योंगान प्रांत के सिनुइजू और उइजू काउंटी में, जो अमनोक (यालू) नदी के किनारे चीन की सीमा से सटा इलाका है, भीषण बाढ़ आई थी.

उस समय Governmentी मीडिया ने बताया था कि बाढ़ के कारण 4,100 से अधिक घर, लगभग 3,000 हेक्टेयर कृषि भूमि, कई सार्वजनिक इमारतें, सड़कें, और अन्य बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए थे.

2025 में भी उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने मौसमी भारी बारिश से पहले लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे. हालांकि, उस वर्ष सार्वजनिक रूप से सामने आई क्षति 2024 की तुलना में काफी कम रही थी.

केआर/

Leave a Comment