दिल्ली में नितिन नवीन की अगुवाई में बैठक, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

New Delhi, 1 जून . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय विस्तार में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और केंद्र Government की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई.

बैठक का मुख्य विषय Prime Minister मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र Government के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर Government की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना रहा. इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि Government की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके.

बैठक में देश के 22 राज्यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की Governmentों के विस्तार तथा भाजपा के बढ़ते संगठनात्मक प्रभाव की समीक्षा भी की गई. पार्टी नेताओं ने विभिन्न राज्यों में संगठन की स्थिति, जनाधार और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के उपायों पर मंथन किया.

पार्टी नेतृत्व ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया. कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण ताकत बताते हुए उनकी भूमिका को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया. कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों और फीडबैक के आधार पर संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक गतिशील और परिणामोन्मुख बनाने पर भी विचार किया गया.

बैठक में युवाओं को बड़ी संख्या में संगठन से जोड़ने और उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. नेताओं का मानना था कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी. इसके साथ ही, महिला सशक्तिकरण को संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई.

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के बीच संगठन के विस्तार और उनकी भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर भी मंथन हुआ. पार्टी ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने पर जोर दिया.

इसके अलावा, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और अन्य पेशेवर वर्गों को पार्टी से जोड़ने तथा उनकी विशेषज्ञता का लाभ संगठन और समाजहित के कार्यों में लेने की रणनीति पर भी विचार किया गया.

बैठक के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया.

उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने, नए वर्गों को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करना होगा.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment