सीएम सम्राट चौधरी का 2 जून को मुजफ्फरपुर दौरा, ग्रामीणों से करेंगे संवाद

मुजफ्फरपुर, 1 जून . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी Tuesday को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड अंतर्गत परसौनीनाथ पंचायत के गोसाईपुर गांव का दौरा करेंगे. Chief Minister के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

जानकारी के अनुसार, Chief Minister हेलीकॉप्टर से गोसाईपुर पहुंचेंगे, जहां वह विभिन्न Governmentी विभागों द्वारा आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे. दौरे के दौरान Chief Minister ग्रामीण विकास, उद्योग, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण तथा अन्य विभागों द्वारा लगाए गए करीब एक दर्जन स्टालों का अवलोकन करेंगे. इन स्टालों के माध्यम से Government की विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी.

Chief Minister योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करेंगे. इसके अलावा विभिन्न Governmentी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और अन्य लाभों का वितरण भी किया जाएगा. Government का उद्देश्य योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाना और विकास कार्यों की गति को तेज करना है.

Chief Minister ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. इस दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े नागरिक अपनी समस्याएं, आवश्यकताएं और सुझाव Chief Minister के समक्ष रख सकेंगे. इसके साथ ही यह भी चर्चा होगी कि विभिन्न Governmentी योजनाओं का लाभ लोगों तक किस स्तर तक पहुंच रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है.

Chief Minister के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए हैं. प्रशासन द्वारा जारी संयुक्त आदेश के अनुसार कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 200 से अधिक प्रशासनिक तथा लगभग 400 Police अधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है. कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाया गया है.

सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल के आसपास 17 स्थानों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है. प्रत्येक प्रवेश द्वार पर लोगों और वाहनों की सघन जांच की जाएगी. जाली पहचान पत्र के जरिए प्रवेश की आशंका को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment