बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री पर दिनेश शर्मा ने साधा निशाना, बोले- ममता ने अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा

New Delhi, 9 जुलाई . भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने ममता बनर्जी की रैली में कथित तौर पर अंडे फेंके जाने को लेकर और बरुईपुर दुष्कर्म मामले सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.

से बातचीत करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं ने कभी हिंसा का समर्थन नहीं किया है. उन्होंने हमेशा हिंसा की निंदा की है. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह की हिंसक घटनाओं से दूर रहने को कहा है. ममता बनर्जी ने अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा. उनमें हिंसा की प्रवित्ति रही है. लेकिन भाजपा Government ऐसी घटनाओं का न तो समर्थन करती है और न ही प्रोत्साहित करती है.”

दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि लोकतंत्र में विरोध का सबसे प्रभावशाली मार्ग चुनाव और जन समर्थन के साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन है. हिंसा या ऐसी घटनाओं का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है. ऐसे में, मैं सभी Political दलों से आग्रह करता हूं कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें और पश्चिम बंगाल में ऐसी Political संस्कृति विकसित करें, जहां मतभेद हो लेकिन हिंसा और अराजकता न हो. मेरा मानना है कि सुवेंदु अधिकारी इसी दिशा में आगे बढ़े हैं.

उन्होंने कहा, “टीएमसी के लोगों की ओर से इतना ज्यादा हिंसा किया गया है कि समय-समय पर उन्हीं के साथ रहे लोग ऐसा काम करते हैं.

ममता बनर्जी की ओर टीएमसी के कार्यकर्ताओं से ‘गद्दारों’ को लेकर की गई अपील पर दिनेश शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी चाहती हैं कि हिंसा हो और भाजपा और Government चाहते हैं कि हिंसा को कोई भी प्रोत्साहन न दिया जाए. जो भी हिंसा करेगा उसको दंड दिया जाएगा. इसलिए टीएमसी को उत्तेजित बयान से बचना चाहिए.

बरुईपुर दुष्कर्म मामले पर दिनेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है. महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ Police को भी आत्मरक्षा करने का अधिकार Government की ओर से ही दिया गया है. विधि सम्मत तरीके से लोकतांत्रिक अधिकार या संविधान द्वारा मिले अधिकार का ही प्रयोग हो. मेरा मानना है कि बंगाल में वो जमाना नहीं है कि पत्थर मारने पर Police फूल लेकर दौड़ेगी. जो जैसा करेगा वैसा भरेगा, लेकिन Government की ओर से हमेशा कहा गया है कि किसी प्रकार का असंवैधानिक काम नहीं, बल्कि विधि सम्मत काम होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की Government है वो दृढ़ संकल्पित है कि जल्द फैसला हो और अपराधी बचने न पाए उसको दंड जरूर मिले.

ममता बनर्जी की ओर से भगवान श्रीराम को लेकर दी गई प्रतिक्रिया पर दिनेश शर्मा ने कहा कि अब ममता बनर्जी को राम जी के प्रति ममता कहां से आ गई. अभी तक किसी हिंदू देवी-देवता को लेकर न तो सम्मान का भाव दिखा और न तो ऐसे कार्यों में जुड़ाव देखने को मिला. आज उनको अचानक राम जी कैसे याद आ गए? राम जी तो जीवन के प्रारंभ से अंत तक हैं.

पंजाब कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब ही नहीं, कांग्रेस का पूरे देश में ठीक नहीं चल रहा है. कांग्रेस 100 वर्ष पुरानी एक जर्जर इमारत है, जो भाजपा की आंधी में कभी भी ढह सकती है.

सिंधू जल समझौते को लेकर उमर अब्दुल्ला की ओर से केंद्र Government की तारीफ किए जाने पर दिनेश शर्मा ने कहा कि Prime Minister की कार्यप्रणाली राष्ट्रहित में है, किसी व्यक्ति के हित में नहीं है. यही वजह है कि सभी लोग उनका सम्मान कर रहे हैं, उनकी तारीफ कर रहे हैं. Pakistan की ओर से आतंकवाद किया जाता है तो India की जिम्मेदारी थोड़ी है कि Pakistan के लोगों के लिए पानी तैयार करें. ताली दोनों हाथों से बजती है. Pakistan आतंकवाद बंद नहीं करेगा तो हम उसको पानी क्यों देंगे? Rajasthan , लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, Haryana और अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए पानी की कमी है. पहले हम अपनी कमी पूरी करेंगे.

एसडी/पीएम

Leave a Comment