भाजपा विधायक से दिग्विजय सिंह ने कहा- मैं घोर सनातन धर्म का मानने वाला हूं

New Delhi, 16 मई . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह का सनातन धर्म से जुड़ा एक बयान फिर चर्चा में है. उन्होंने एक बार फिर से घोषणा की है कि वे सनातन धर्म को मानते हैं.

दिग्विजय सिंह और भाजपा नेता उषा ठाकुर का एक वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिंह एक बार फिर इस बात को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं कि वे सनातन धर्म को मानते हैं. वीडियो में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं घोषणा करता आया हूं और आज फिर कह रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म का मानने वाला हूं. मेरे कहने के बाद ही आपने सनातन धर्म को स्वीकार किया, पहले आप लोग सिर्फ हिंदू-हिंदू करते थे.

वीडियो में भाजपा नेता उषा ठाकुर दिग्विजिय सिंह को लेकर कहती हैं कि जी, ये बड़े भाई हैं. इसके बाद दिग्विजिय सिंह कहते हैं कि मैं घोषणा करता आया हूं और आज फिर कह रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म का मानने वाला हूं. मेरे कहने के बाद आपने सनातन धर्म को स्वीकार किया, पहले हिंदू-हिंदू धर्म करते थे. मैंने सनातन धर्म कहने की शुरुआत की थी.

दिग्विजय सिंह के इतना बोलते हुए भाजपा नेता उषा ठाकुर ने कहा कि हम अनादि काल से सनातनी हैं. इस पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अनादि काल से सनातनी तो तुम हो. हम उसके दुश्मन नहीं हैं. मैं जितना सनातनी हूं, क्या तुम हो, क्या आपने नर्मदा परिक्रमा की है और क्या एकादशी का व्रत करती हैं.

इस पर उषा ठाकुर कहती हैं कि आप बड़े भाई हैं और मैंने कहा है कि व्यक्तिगत रूप से तो आप पक्के सनातनी हैं पर सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते. इस पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से कह तो रहा हूं और कैसे सार्वजनिक करूं.

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद भाजपा नेता ने कहा कि हां, मैं आपका धन्यवाद देती हूं, बहुत अच्छी बात है. इसके बाद उषा ठाकुर ने कहा कि अगर आप सनातनी हैं तो हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करना चाहिए. इस पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आपने कैसे मान लिया कि मैंने विरोध किया.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment