
गोरखपुर, 16 मई . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखपुर में Saturday को ‘गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम’ का शिलान्यास किया. इस अवसर पर राज्य के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, स्थानीय सांसद रवि किशन, खेल मंत्रालय के अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा की है जिसमें वह शिलान्यास कार्यक्रम के तहत पूजा पाठ की विधि संपन्न कर रहे हैं.
इस अवसर पर अपने संबोधन में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि India के आवास और शहरी कार्य मंत्री रहते हुए हरदीप सिंह पुरी ने हमारे एक अनुरोध पर ‘गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम’ को स्वीकृत कर दिया था और 100 करोड़ रुपये की राशि भी आवंटित कर दी थी. इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं. हमें खुशी है कि शिलान्यास के अवसर पर वह उपस्थित हैं.
Chief Minister ने कहा, “यह दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों, आने वाली पीढ़ियों और खेल गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. Prime Minister ने एनडीए Government के सत्ता में आने के बाद खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के माध्यम से खेल को आगे बढ़ाने का अभियान चलाया. इन अभियानों के माध्यम से देश के अंदर एक नई खेल संस्कृति आगे बढ़ी. खेल संरचना को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ी. इसका परिणाम हमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदकों की बढ़ती संख्या के रूप में देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश Government खिलाड़ियों के लिए राज्य में बेहतर खेल संरचना प्रदान कर रही है.”
उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि हर जिले और हर गांव में स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. राज्य की 18 कमीश्नरी में एक खेल कॉलेज बने, प्रदेश में खेल से जुड़ा एक विश्वविद्यालय हो, इसके लिए मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है. इसी सत्र में विश्वविद्यालय भव्य उद्घाटन भी हो जाएगा. वाराणसी में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन रहा है और गोरखपुर में भी पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से स्टेडियम निर्माण के लिए शिलान्यास हो गया है.
सीएम योगी ने कहा, “गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 30 हजार दर्शकों की है. स्टेडियम का निर्माण 46 एकड़ में हो रहा है. इसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसी स्टेडियम के बगल में हमने 60 एकड़ जमीन और संरक्षित की है. इस जमीन पर एक बेहतरीन स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का निर्माण किया जाएगा. इंडोर गेम्स और हॉकी जैसे खेलों को इससे बढ़ावा मिलेगा. यहां होटल और रेस्टोरेंट भी बनेंगे. मार्केट का निर्माण किया जाएगा. यहीं पर वेटनरी कॉलेज का भी निर्माण हो रहा है.”
Chief Minister ने कहा, “उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने खेल नीति बनाकर ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड, विश्व चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी दी है. अब तक हम 534 से अधिक नौजवानों को नौकरी दे चुके हैं. इसमें ललित उपाध्याय, दीप्ति शर्मा, पारुल चौधरी, प्रवीण कुमार, राज पाल, अर्जुन देशवाल रिंकू सिंह का नाम प्रमुख है. 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती निकाली गई है. यह भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी.
सीएम ने कहा, “2030 में Ahmedabad में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होने जा रहा है. India ने 2036 ओलंपिक के मेजबानी की दावेदारी भी प्रस्तुत की है. Prime Minister Narendra Modi इन खेलों के माध्यम से India की प्रतिभाओं को उनकी क्षमता का प्रदर्शन India की भूमि पर करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं.”
योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के अंत में पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को स्टेडियम के निर्माण की बधाई दी और स्टेडियम के निर्माण में सहयोग के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, India पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ ही अन्य सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया.
गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को पूरी तरह से तैयार करने की समय सीमा 23 दिसंबर 2027 रखी गई है.
–
पीएके