
Patna, 4 जुलाई . भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने राबड़ी आवास खाली करने के बारे में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लालू यादव उस Governmentी बंगले के हकदार नहीं हैं. दरअसल, 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला छिनने पर नाराजगी जताते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि Government ने उनके साथ बहुत गलत किया है.
अजय आलोक ने से बातचीत के दौरान कहा, “हो सकता है कि उन्हें ऐसा लगता हो कि Government ने उनके साथ गलत व्यवहार किया है लेकिन पहली बात तो यह है कि लालू यादव उस Governmentी बंगले के हकदार नहीं हैं. वह न तो एमएलए हैं और न ही एमएलसी. ऐसे में उन्हें किस आधार पर Governmentी आवास दिया जाना चाहिए?”
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता मुजरिम हैं. क्या Government मुजरिम को आवास देती है. वैसे भी बेटा यूरोप घूम रहा है, इनको भी सिंगापुर में बेटी के पास रहना चाहिए, वह किसलिए Patna में रुके हुए हैं.
पूर्व Chief Minister लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल करने पर अजय आलोक कहते हैं, “गृह मंत्रालय हर तीन महीने में जेड कैटेगरी सुरक्षा की समीक्षा करता है. अगर पता चलता है कि किसी व्यक्ति को अब ऐसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है, तो उसे हटा लिया जाता है. अगर जरूरत महसूस होती है तो सुरक्षा कवर बहाल कर दिया जाता है या जारी रखा जाता है.”
उन्होंने कहा कि आवास हटाकर गलत किया. क्या सुरक्षा बढ़ाकर भी Government ने गलत किया. इस मुद्दे पर भी बात करनी चाहिए.
श्रीराम चढ़ावा मामले में संत समाज ने चंपत राय का बचाव करते हुए ट्रस्ट से इस्तीफे को अस्वीकार करने की मांग की है. इस दौरान संतों ने Samajwadi Party पर राम मंदिर को बदनाम करने का आरोप लगाया है. इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, “Samajwadi Party की हरकतें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं. ऐसी खबरें भी हैं कि टिन्नू यादव की अखिलेश यादव से कई बार फोन पर बातचीत हुई थी. जैसे-जैसे और बातें सामने आएंगी, देश को सच पता चलेगा कि इन चोरियों के पीछे असल में कौन था.”
उन्होंने कहा कि साधु-संतों का गुस्सा कोई नहीं झेल पाया है और Samajwadi Party भी नहीं झेल पाएगी.
India ने दोहराया है कि आतंकवाद खत्म होने तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, “सिंधु जल संधि अभी रुकी हुई है और आगे भी रुकी रहेगी. Pakistan को एक बात साफ समझ लेनी चाहिए कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते.”
जम्मू-कश्मीर में Governmentी स्कूल की किताबों में अलगाववादी नेताओं को महान बताने पर उमर अब्दुल्ला Government घिर गई है. इस पर भाजपा नेता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब्दुल्ला Government से ऐसी उम्मीद नहीं थी. बच्चों के मन में बचपन से एकेडमिक जिहाद छेड़कर जहर घोलना, आतंकियों और जिहादियों को आदर्श बताना औरजंगजेब की मानसिकता को प्रदर्शित करता है.
केंद्र Government ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत 23 नए आतंकी घोषित किए हैं. ज्यादातर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं और Pakistan में रह रहे हैं. भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर Government पर पलटवार करते हुए कहा कि देश ने कार्रवाई की, लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो आतंकियों को अपना आदर्श मानते हैं. जम्मू-कश्मीर में किताबों में पुराने आतंकियों का नाम देने लगे हैं, इनका नाम भी पुस्तकों में छपवा दो.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के राम मंदिर चढ़ावा मामला और श्रीराम भगवान की मूर्ति के रंग को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेता अजय आलोक ने पलटवार किया. उन्होंने दिग्विजय सिंह को नास्तिक बताते हुए कहा कि वह बड़े बेशर्म हैं. वह कहते हैं कि मुझे (दिग्विजय सिंह ) मेरा चढ़ावा लौटाओ, मैं कोर्ट में जाकर चंदा मांगूंगा. भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि चढ़ावे की रसीद दिखाएं, ट्रस्ट निश्चित रूप से ब्याज समेत वापस लौटाएगा क्योंकि राममंदिर में ऐसे नास्तिकों का धन आना भी नहीं चाहिए.
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग दुनियाभर के मंदिरों में चढ़ावे की चोरी का आरोप लगाएंगे, लेकिन मस्जिदों में आने वाले डोनेशन और वफ्फ में होने वाली हेराफेरी के मामलों में बात नहीं करेंगे. ये लोग हिंदू धर्म में किसलिए पड़े हैं, इन लोगों को कनवर्ट कर लेना चाहिए, बन जाओ मुसलमान.
–
एएसएच/वीसी