
New Delhi, 30 दिसंबर . केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास एक पत्र लिखकर Odisha के रायराखोल में एक बाईपास बनाने की मांग की है.
पत्र में Union Minister ने लिखा है कि मैं आपका ध्यान Odisha के लोगों से मिले एक रिप्रेजेंटेशन की ओर दिलाना चाहता हूं, जिसे बार एसोसिएशन, ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, सीनियर सिटीजन फोरम और स्थानीय पत्रकारों ने समर्थन किया है. यह रिप्रेजेंटेशन रायराखोल शहर की सीमा के बाहर बिना किसी परेशानी के आने-जाने के लिए एक बाईपास बनाने के बारे में है.
उन्होंने लिखा कि एनएच-55 इस इलाके के सबसे व्यस्त नेशनल हाईवे में से एक है, और रायराखोल शहर चारों ओर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ तेजी से बढ़ रहा है. कई महत्वपूर्ण Governmentी संस्थान जैसे सब-डिविजनल ऑफिस और सब-डिविजनल हॉस्पिटल, साथ ही भीमा भोई डिग्री कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थानों ने रायराखोल शहर के विकास में योगदान दिया है.
इन संस्थानों के कारण, ऑफिस के समय में लोगों की काफी आवाजाही होती है. साथ ही, शहर की संकरी सड़कों से भारी वाहनों के गुजरने से अक्सर भीषण जाम लग जाता है, क्योंकि ये सड़कें हाईवे-लेवल के ट्रैफिक को संभालने के लिए डिजाइन नहीं की गई हैं. भारी ट्रैफिक की वजह से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और छात्रों, मरीजों और सीनियर सिटीजन को बेवजह परेशानी होती है.
उन्होंने Union Minister नितिन गडकरी से अनुरोध किया है कि इस मामले को व्यक्तिगत स्तर पर देखें और जनहित में रायराखोल शहर के चारों ओर एक बाईपास बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी करें.
रायराखोल शहर बाईपास की मांग तेज पकड़ रही है. काफी दिनों से लोग जाम जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं. अब Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने भी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर बाईपास बनाने के लिए अनुरोध किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने Union Minister से अनुरोध किया है कि वह इस मामले को व्यक्तिगत स्तर पर देखें और अधिकारियों को बाईपास को लेकर निर्देश दें.
–
एएमटी/डीएससी