धमतरी : आत्मसमर्पण कर चुकी महिला नक्सली की निशानदेही पर जंगलों से हथियार बरामद

धमतरी, 20 जनवरी . छत्तीसगढ़ के धमतरी में Police ने आत्मसमर्पण कर चुकी महिला Naxalite की निशानदेही पर जंगलों से एक ऑटोमैटिक सहित तीन बंदूक और मैगजीन जब्त की है.

छत्तीसगढ़ के धमतरी में आईजी रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं एसपी धमतरी के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में Police द्वारा सतत सर्चिंग एवं खुफियातंत्र को मजबूत करके कार्रवाई की जा रही है.

जनवरी महीने में 5 लाख की इनामी महिला Naxalite भूमिका उर्फ गीता उर्फ लता उर्फ सोमारी ने आत्मसमर्पण किया और Government की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवाद की हिंसक विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. इस महिला द्वारा दी गई महत्वपूर्ण सूचना एवं निशानदेही के आधार पर माओवादियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों को बरामद किया गया.

आत्मसमर्पित महिला Naxalite की निशानदेही पर डीआरजी धमतरी द्वारा विशेष नक्सल सर्च अभियान चलाया गया, जिसके दौरान दौड़पंडरीपानी के जंगल क्षेत्र से माओवादियों द्वारा गड्ढा खोदकर छुपाए गए हथियारों को बरामद किया गया.

माओवादियों ने हथियारों को जमीन में गहरा गड्ढा बनाकर, ऊपर से पत्तियों एवं प्राकृतिक सामग्री से ढककर छुपाया था, ताकि सुरक्षा बलों की नजर से बचा रहे.

सुरक्षा बलों ने जो हथियार बरामद किए हैं, उनमें एसएलआर 7.62 एमएम ऑटोमैटिक राइफल, एसएलआर की दो खाली मैगजीन, एक 12 बोर बंदूक और एक अन्य हथियार शामिल है.

इसे नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत धमतरी Police एवं डीआरजी की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. यह कार्रवाई न केवल माओवादियों की हिंसक गतिविधियों को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे साफ हो रहा है कि आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है.

धमतरी Police ने अपील की है कि माओवादी हिंसा से दूर रहकर शासन की आत्मसमर्पण नीति का लाभ लें तथा शांति, विकास एवं मुख्यधारा से जुड़ें. इसके साथ ही Police ने आश्वासन दिया है कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment