
पानिहाटी, 24 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi Friday को पानिहाटी स्थित अमरावती मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस चुनावी रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं.
सभा स्थल पर Police बल के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती की गई है. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और cctv कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है. लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है तथा प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.
Prime Minister के आगमन से पहले ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग, विशेषकर महिलाएं सभा स्थल पर पहुंच रही हैं. कई महिलाएं छाता और पानी की बोतलें लेकर आईं, ताकि गर्मी के बीच भी वे कार्यक्रम में शामिल हो सकें.
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वे Prime Minister मोदी को देखने और उनका संबोधन सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं. उनके अनुसार, यह अवसर उनके लिए खास है और वे लंबे समय से इस रैली का इंतजार कर रही थीं. ममता Government जाने वाली है और अबकी बार भाजपा आने वाली है.
कुछ स्थानीय नागरिकों ने कहा कि राज्य के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है और वे मोदी के नेतृत्व को महत्वपूर्ण मानते हैं. उनका मानना है कि पश्चिम बंगाल को नई दिशा देने के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.
वहीं, कई समर्थकों ने भाजपा के पक्ष में अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें यही एक प्रभावी विकल्प नज़र आता है. ममता Government ने पश्चिम बंगाल का विकास नहीं किया है, इसीलिए उनको इस बार वोट नहीं दिया जा रहा है. इस बार भाजपा आने वाली है, लोगों को भी पता है कि भाजपा Government आने से विकास होता है.
वहीं, समर्थकों ने आगे कहा कि इस सभा में लोगों की भीड़ देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा Government आने वाली है, लोगों को बुलाया नहीं गया है, इतनी गर्मी में भी लोग अपने से आ रहे हैं. टीएमसी से जनता परेशान हो चुकी है, हम लोगों को मानना है कि पश्चिम बंगाल को बचाने के लिए सिर्फ भाजपा को ही लाना होगा. Prime Minister अपने संबोधन में केंद्र Government की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और राज्य की Political स्थिति पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं.
–
एसएके/पीएम