लोकसभा में हंगामे की राजनीति से लोकतंत्र प्रभावित, भाजपा सांसद खटाना का राहुल गांधी पर तीखा हमला

New Delhi, 24 अप्रैल . भारतीय जनता पार्टी के सांसद गुलाम अली खटाना ने Friday को Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद, विशेषकर Lok Sabha में लगातार हंगामा खड़ा करने की राजनीति करते हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होती है.

गुलाम अली खटाना ने से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी द्वारा अपनी किताब में उठाए गए मुद्दे खुद उनके व्यवहार से मेल नहीं खाते. विपक्ष के नेता की भूमिका रचनात्मक होनी चाहिए, लेकिन राहुल गांधी अक्सर Lok Sabha में व्यवधान पैदा करते नजर आते हैं. संसद बहस और चर्चा का मंच है, लेकिन बार-बार हंगामा करने से न केवल कामकाज प्रभावित होता है, बल्कि जनता के मुद्दे भी पीछे छूट जाते हैं.”

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है, क्योंकि वह Government को जवाबदेह बनाता है. लेकिन अगर विपक्ष केवल शोर-शराबे और विरोध तक सीमित रह जाए, तो उसका उद्देश्य कमजोर पड़ जाता है. राहुल गांधी अक्सर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिनका मकसद केवल Political माहौल बनाना होता है, न कि ठोस समाधान ढूंढना.”

BJP MP ने यह भी कहा कि संसद में बार-बार हंगामे के कारण महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि देश के विकास से जुड़े कई अहम फैसले संसद में लिए जाते हैं, और यदि वहां व्यवस्थित तरीके से काम न हो, तो इसका असर आम जनता पर पड़ता है.

खटाना ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपने नेताओं को जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करे, तो संसद की कार्यवाही अधिक प्रभावी हो सकती है.

उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब सब कुछ देख और समझ रही है. लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी निर्णायक होती है और वह यह तय करती है कि कौन सा नेता उनकी उम्मीदों पर खरा उतरता है. खटाना ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता ऐसे नेताओं को प्राथमिकता देगी, जो सकारात्मक राजनीति करते हैं और देश के विकास में योगदान देते हैं.

एससीएच

Leave a Comment