बिहार: यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कठोर निर्देश

Patna, 8 दिसंबर . बिहार में एनडीए की नई Government के गठन के बाद यातायात व्यववस्था दुरुस्त करने की पहल शुरू की गई है. इसके तहत अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलडोजर भी चलाए जा रहे हैं. इस बीच, बिहार के उपChief Minister सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने Monday को कहा कि राज्य में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना Government की शीर्ष प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि बिहारवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने और सरल-सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए हर स्तर पर सख्त और कठोर कदम उठाए जाएंगे. उप Chief Minister चौधरी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की. बैठक में अधिकारियों को राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

उन्होंने राज्य में ट्रैफिक ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की स्थापना का निर्देश देते हुए कहा कि यातायात प्रबंधन में दक्षता लाने के लिए ट्रेनिंग जरूरी है. उन्होंने ट्रैफिक Police बल बढ़ाने की भी बात कही. उपChief Minister ने लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने गलत अवैध पार्किंग से निपटने के लिए विभागीय क्रेन के साथ प्राइवेट क्रेन लगाने पर भी बल दिया. राज्य के रेलवे जक्शन के बाहर, व्यस्त चौराहों और जाम वाली जगहों पर यातायात प्रबंधन हेतु कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के भी उन्होंने निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज, पंचायत और शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए. पंचायत और नगर निकाय क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए cctv कैमरा लगाने तथा शहरों और पंचायतों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर अनिवार्य रूप से कैमरे स्थापित करने का पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को भी उन्होंने निर्देश दिए. Government का मानना है कि इन कदमों से जहां सड़क सुरक्षा मजबूत होगी, वहीं राज्य में यातायात प्रणाली भी अधिक सुगम-सुचारू और नियंत्रित होगी.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment