गोवा पुलिस की एएनसी टीम ने फरार ड्रग तस्कर को पकड़ा

पणजी, 8 दिसंबर . गोवा Police की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने करीब 11 करोड़ रुपए कीमत के खतरनाक ड्रग्स (एलएसडी) के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी का नाम विनीश वाई. के. है. वह मूल रूप से केरल का रहने वाला है और गोवा के बर्देज इलाके के सिओलिम में रहता था. उसके खिलाफ इस साल दर्ज क्राइम नंबर 13/2025 के तहत मामला चल रहा था. इस केस में Police ने 110.70 ग्राम एलएसडी लिक्विड बरामद किया था, जिसकी बाजार कीमत लगभग 11.07 करोड़ रुपए थी.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद से फरार था. Police ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. 7 दिसंबर 2025 को वह Bengaluru अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा तो इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसे पहचान लिया और हिरासत में ले लिया.

सूचना मिलते ही एएनसी Police स्टेशन की एक विशेष टीम तुरंत Bengaluru पहुंची. टीम ने कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लिया और आरोपी को गोवा लेकर आई. Monday को उसे पणजी कोर्ट में पेश किया गया. न्यायाधीश ने आगे की जांच के लिए आरोपी को चार दिन की Police कस्टडी में भेज दिया.

एएनसी के Police इंस्पेक्टर हेमंत कुमारी और उनकी टीम की यह कार्रवाई सराहनीय रही. टीम ने दूसरे राज्य में जाकर भी आरोपी को 24 घंटे से कम समय में गोवा लाकर कानून के सामने पेश कर दिया.

बता दें कि गोवा में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ Police की सख्ती लगातार जारी है. इस बड़ी गिरफ्तारी से नशीले पदार्थों के कारोबारियों को साफ संदेश गया है कि फरार रहकर भी वे कानून की पकड़ से नहीं बच सकते.

वहीं, Police ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा.

एसएचके/एबीएम

Leave a Comment