
Mumbai , 27 मार्च . भारतीय सिंगर और संगीत रिकॉर्डर विशाल डडलानी अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में घिरे रहते हैं. लेकिन, हाल ही में उनके Pakistanी जर्नलिस्ट से मिलने की फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद social media पर भूचाल आ गया है.
social media पर सिंगर को शो ‘इंडियन आइडल’ से हटाने की मांग हो रही है. यूजर्स का कहना है कि विशाल देशद्रोही हैं और सोनी टीवी वालों को ऐसे सिंगर को बतौर जज नहीं रखना चाहिए.
दरअसल, विशाल डडलानी को Pakistanी जर्नलिस्ट सफीना खान के साथ देखा गया था. वीडियो में सफीना खान सिंगर की जमकर तारीफ कर रही हैं और सिंगर उन्हें धन्यवाद देते हुए नहीं थक रहे हैं.
सफीना कोई आम जर्नलिस्ट नहीं हैं, उन पर कथित रूप से आईएसआई से जुड़े होने के आरोप लग चुके हैं. दोनों को साथ देखकर पहले ही social media पर विशाल की आलोचना शुरू हो गई थी, लेकिन अब शो इंडियन आइडल से उन्हें हटाने की मांग तेज हो गई है.
यूजर्स का कहना है कि अगर सोनी टीवी शो से सिंगर को नहीं हटाता है तो शो का बॉयकॉट किया जाएगा. social media पर सिंगर का Pakistanी कनेक्शन भी जोड़ा जा रहा है. उन पर देश की संप्रभुता पर प्रहार करने के आरोप लग रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, “विशाल डडलानी ने Pakistanी आतंकवादियों के साथ गठबंधन करके हमारी संप्रभुता और एक राष्ट्र के रूप में हमारे अस्तित्व के अधिकार पर सवाल उठाया है. यह स्पष्ट रूप से नई भारतीय परिभाषा के अनुसार आतंकवाद का कृत्य है. उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए.”
वहीं बहुत सारे यूजर्स इंडियन आइडल से सिंगर को हटाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि Pakistan से संबंध रखने वाले लोगों को टीवी का इतना बड़ा मंच नहीं देना चाहिए.
बता दें कि इससे पहले सिंगर ने बिना फिल्म धुरंधर-2 का नाम लिए साल 2016 में हुई नोटबंदी पर प्रहार किया था. फिल्म धुरंधर-2 में नोटबंदी को आतंक फंडिंग रोकने का जरिया बताया गया है, लेकिन विशाल ने एक डेटा शेयर कर यह कहने की कोशिश की कि नोटबंदी के दौरान 90 फीसदी से अधिक पैसा जमा किया गया, जो ‘ब्लैक मनी’ को रोकने के दावे को गलत साबित करता है. फिल्म को सिर्फ एंटरटेनमेंट के नजरिए से देखें, नॉलेज के लिए नहीं.
–
पीएस/एबीएम