
Lucknow, 20 फरवरी . उत्तर प्रदेश विधान परिषद में Friday को नियम 111 के अंतर्गत नेता सदन विजय बहादुर पाठक ने Lucknow स्थित भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरटीआईएम) का नाम बदलकर ‘अटल बिहारी वाजपेयी रेलवे परिवहन प्रबंधन राष्ट्रीय अकादमी’ किए जाने की मांग उठाई.
उन्होंने राज्य Government से आग्रह किया कि इस संबंध में केंद्र Government को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए. विजय बहादुर पाठक ने कहा कि डबल इंजन Government के कार्यकाल में प्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व आधुनिकीकरण हुआ है. ‘अमृत India स्टेशन योजना’ के तहत 157 से अधिक स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है और हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी पर विशेष बल दिया गया है. गोरखपुर, Lucknow और वाराणसी जैसे प्रमुख स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जा रहा है, जबकि नई ब्रॉडगेज लाइनों का विस्तार और नमो India रैपिड रेल/मेरठ मेट्रो परियोजना का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है.
उन्होंने कहा कि Lucknow स्थित यह संस्थान भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) और अन्य परिवहन प्रबंधन अधिकारियों के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र है तथा आईआरएमएस/ट्रैफिक अधिकारियों के लिए नोडल प्रशिक्षण अकादमी के रूप में कार्य करता है. स्थापना के 18 वर्षों में इस संस्थान ने एक अग्रणी सिविल सेवा प्रशिक्षण केंद्र के रूप में अपनी सशक्त पहचान बनाई है और इसे केंद्रीय क्षमता निर्माण आयोग के मानकों के अनुरूप चार-स्टार ‘अति उत्कृष्ट’ रेटिंग भी प्राप्त है.
पाठक ने बताया कि संस्थान का शिलान्यास 31 जनवरी 2001 को तथा उद्घाटन 21 मई 2003 को देश के पूर्व Prime Minister, India रत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किया गया था. उन्होंने कहा कि पूर्व Prime Minister के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संस्थान का नाम उनके नाम पर रखा जाना उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा. उन्होंने राज्य Government से अनुरोध किया कि वह इस प्रस्ताव को केंद्र Government के समक्ष भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे.
–
विकेटी/एएमटी