
New Delhi, 18 मई . दिल्ली Police ने दो अलग-अलग इलाकों में अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
पहली कार्रवाई दिल्ली के चिराग इलाके में की गई, तो दूसरी कार्रवाई फतेहपुर बेरी इलाके में की गई. इन दोनों कार्रवाई को अंजाम देने के लिए Police की ओर से दो टीमों का गठन किया गया.
सबसे पहले बात चिराग दिल्ली के इलाके में की गई कार्रवाई की करते हैं. यहां पर हेड constable संदीप कुमार को सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि दक्षिण दिल्ली के चिराग इलाके से अवैध शराब की खेप ग्रे रंग की गाड़ी से ले जाई जा रही है. बताया गया था कि यह कार चिराग दिल्ली के इलाके से गुजरेगी. इसके बाद Police की टीम ने वहां पर रणनीतिक जाल बिछाया. Police ने गाड़ी रुकने का इशारा दिया. लेकिन, गाड़ी नहीं रोकी गई. इसके बाद Police ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान गोलू (27) के रूप में हुई है. Police ने गाड़ी में से 35 कार्टन शराब की बोतलें बरामद कीं.
इंस्पेक्टर महेश दहिया के देखरेख में गठित टीम के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था. इस टीम में प्रमुख रूप से हेड constable धर्मेंद्र, हेड constable कुलबीर, हेड constable हरकेश, हेड constable प्रवीण टोकस और constable लोकेश को शामिल किया गया था.
उधर, दूसरी कार्रवाई दिल्ली के फतेहपुरी बेरी इलाके में की गई, जहां पर मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इन आरोपियों के पास 15 कार्टन शराब बरामद हुए हैं. आरोपियों की पहचान विकास और जतिन के रूप में हुई है.
Police के मुताबिक, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे इस मामले के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है. सभी आरोपी अन्य राज्यों से दिल्ला में अवैध शराब लेकर आते थे और अवैध तरीके से स्थानीय इलाकों में इसकी आपूर्ति किया करते थे.
–
एसएचके/एबीएम