
New Delhi, 6 जून . दिल्ली Police ने मीडिया रिपोर्ट्स और social media प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे दावों को पूरी तरह फर्जी करार दिया है. इन दावों में कहा जा रहा था कि Saturday को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है.
दिल्ली Police ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई First Information Report दर्ज नहीं की गई है. Police ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं. आधिकारिक जानकारी के लिए केवल दिल्ली Police द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट्स और बयानों पर ही भरोसा करें.
दिल्ली Police ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा कि social media पर कुछ पोस्ट और समाचार रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली Police ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ First Information Report दर्ज की है. यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसी कोई First Information Report दर्ज नहीं की गई है.
नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं. कृपया केवल दिल्ली Police द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें. Saturday को जंतर-मंतर पर इंटरनेट से जन्मीं कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन का कॉल लिया था.
पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया. आलम यह रहा कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली की 40 प्लस डिग्री तापमान को नहीं झेल पाए और बीच में ही प्रदर्शन स्थल छोड़कर एसी कार में बैठे और रवाना हो गए.
यहां आए प्रदर्शनकारियों ने भी दावा किया कि वे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में नहीं आए हैं, बल्कि उस डिमांड के लिए आए थे, जो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी है. कुछ लोग जंतर-मंतर पर ऐसे भी मिले, जिन्हें यह पता ही नहीं था कि कॉकरोच जनता पार्टी क्या है और यह विरोध किसके लिए किया जा रहा है.
–
डीकेएम/वीसी