दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर से वांछित ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार

New Delhi, 6 मार्च . दिल्ली-एनसीआर में नारकोटिक्स ट्रैफिकिंग के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच की डब्ल्यूआर-II यूनिट ने कृष्ण राठौर काना को गिरफ्तार किया है. राठौर कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए गांजा सप्लाई करता था.

दिल्ली Police के अधिकारियों ने बताया कि कृष्ण राठौर को कोर्ट ने वांछित घोषित किया था. विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) दक्षिण-पश्चिम जिला द्वारका की कोर्ट ने 20 फरवरी 2026 के आदेश से उसे फरार घोषित किया था. आरोपी को बरामद गांजे की सप्लाई करने के मामले में चिह्नित किया गया था.

5 मार्च को डब्ल्यूआर-II यूनिट के एसआई कुलदीप सिंह ने सूचना के आधार पर उत्तम नगर में घेराबंदी कर आरोपी कृष्ण राठौर को ओम विहार फेज-1, उत्तम नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया.

इंस्पेक्टर गौतम मलिक के नेतृत्व में एसआई कुलदीप सिंह, हेड constable पवन हुड्डा, भवर, constable मुकेश और टिंकू आरोपी की तलाश कर रहे थे. आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिससे इसको पकड़ने में परेशानी हो रही थी.

पूछताछ में कृष्ण राठौर ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली/एनसीआर में गांजा खरीदने और सप्लाई करने वाले एक संगठित गैंग का हिस्सा था. वह कन्नौज का मूल निवासी है और लंबे समय से उसका परिवार उत्तम नगर में रह रहा है. उसने यूपी के Governmentी स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई की और बाद में असामाजिक तत्वों के संपर्क में आकर आपराधिक नेटवर्क से जुड़ गया.

Police अधिकारियों ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए कृष्ण राठौर ने गांजा सप्लाई का काम शुरू कर दिया था. अब इसके गिरोह की तलाश की जा रही है जिससे पूरे गैंग को पकड़ा जा सके. इसके लिए टीम का गठन किया गया है, जो इनकी तलाश कर रही है.

आरोपी की गिरफ्तारी से दिल्ली में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार कर दिल्ली Police ने राज्य में ड्रग सप्लाई की गतिविधियों पर रोक लगाई है.

एसएके/पीयूष

Leave a Comment