
New Delhi, 29 अप्रैल . Bollywood से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी मिली है.
अब Actor अर्जुन कपूर द्वारा दायर पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट अंतरिम आदेश पारित करेगा. कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए 8 अक्टूबर को फैसला सुनाने का आदेश दिया है.
मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक हस्तियों पर बनी सभी सामग्री पर रोक नहीं लगाई जा सकती जब तक कि वह अपमानजनक न हो. हाईकोर्ट ने आगे कहा कि आम आदमी पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए अदालत नहीं आता. जब कोई व्यक्ति सार्वजनिक चर्चा में होता है तो बहुत कुछ होता है; ऐसे में हम समझ सकते हैं कि कुछ चीजें अपमानजनक या मानहानिकारक हो सकती हैं, लेकिन हर सामग्री को इस दायरे में नहीं लाया जा सकता है. हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को तय की.
Bollywood Actor अर्जुन कपूर ने एआई के दुरुपयोग और अश्लील सामग्री से अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा मांगते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. Actor के वकील की तरफ से कहा गया कि कई ऑनलाइन साइट्स पर बिना अनुमति के Actor का चेहरा इस्तेमाल किया जा रहा है और एआई वीडियो के जरिए भी बिना इजाजत उनकी डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल हो रहा है.
इससे पहले साउथ के बड़े स्टार अल्लू अर्जुन और कार्तिक आर्यन ने भी पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख किया था. Actor अल्लू अर्जुन को राहत देते हुए कोर्ट ने बिना उनकी अनुमति के वीडियो और फोटोज के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जबकि कार्तिक आर्यन को भी राहत देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने बिना अनुमति के नाम, आवाज, छवि और एआई-जेनरेटेड डीपफेक वीडियो पर प्रतिबंध लगाया था.
इसके अलावा, अमिताभ बच्चन, विवेक ओबेरॉय, Bollywood एक्टर्स ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, श्री श्री रविशंकर, तेलुगू एक्टर नागार्जुन, अभिषेक बच्चन, और फ़िल्म प्रोड्यूसर करण जौहर को भी कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मिल चुकी है.
–
पीएस