
New Delhi, 26 मई . बीजू जनता दल के नेता रहे, देबाशीष सामंतराय Tuesday को अनिल बलूनी और अरुण सिंह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की.
भाजपा में शामिल होने के बाद देबाशीष सामंतराय ने कहा कि मैं Prime Minister Narendra Modi को धन्यवाद दूंगा. उन्होंने आशीर्वाद देकर भाजपा में शामिल किया है. मैं पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं. उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में मुझे Odisha में भाजपा के लिए बहुत काम करना है, भाजपा को मजबूत करने की पूरी कोशिश करूंगा.
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी ने कहा कि देबाशीष सामंतराय का भाजपा परिवार में स्वागत है. देबाशीष सामंतराय जमीन से जुड़े नेता हैं. वह काफी महत्वपूर्ण स्तर पर काम भी करते रहे हैं और Odisha पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन भी रहे हैं.
भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि देबाशीष सामंतराय ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. भाजपा परिवार में स्वागत है. हम सबको मालूम है कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा की Government बन रही है और लगातार पार्टी का विस्तार भी हुआ है.
अरुण सिंह ने आगे कहा कि Prime Minister ने देश का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है. देबाशीष सामंतराय Odisha के बहुत बड़े नेता हैं. इनके पार्टी में शामिल होने से Odisha भाजपा में मजबूती आएगी. अरुण सिंह ने आगे कहा कि देशभर में सकारात्मकता का माहौल है.
Odisha भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि देबाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल हुए हैं. मैं इनका स्वागत करता हूं.
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की.
–
एसडी/एबीएम