जमशेदपुर के उलीडीह क्षेत्र में मिला युवक का शव, शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान

जमशेदपुर, 31 मई . Jharkhand के जमशेदपुर स्थित उलीडीह ओपी क्षेत्र में Sunday सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव आदिवासी क्लब के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. Police अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है.

हालांकि, Police ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. परिजनों ने बताया कि विकास Saturday शाम अपने भांजे से मिलने उलीडीह गया था. मुलाकात के बाद वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचा. परिवार के लोगों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला. इसके बाद परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

Sunday सुबह उलीडीह क्षेत्र की एक युवती ने परिजनों को फोन कर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी. सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान विकास सिंह के रूप में की. शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के भाई ने इलाके में सक्रिय नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर हत्या का संदेह जताया है.

उनका कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बढ़ी हैं और संभव है कि विकास किसी आपराधिक वारदात का शिकार हुआ हो. Police ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment